जम्मू-कश्मीर को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कार्रवाई कर रही मोदी सरकार: राष्ट्रीय संगठन महामंत्री

तीन दिवसीय दौरे पर आए बीएल संतोष जम्मू में शुक्रवार को पार्टी नेताओं से बैठकें कर उन्हें जमीनी सतह पर गतिविधियों को तेजी देने के निर्देश देंगे। आज शुक्रवार दोपहर तक जम्मू में बैठकें करने के बाद बीएल संतोष शाम को श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:50 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:50 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कार्रवाई कर रही मोदी सरकार: राष्ट्रीय संगठन महामंत्री
श्रीनगर में शुक्रवार व शनिवार को बैठकें कर संभाग में पार्टी का आधार मजबूत करने की कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने जम्मू कश्मीर भाजपा को मोदी सरकार की उपलब्धियां लेकर लोगों के बीच जाने की मुहिम छेड़ने के लिए कहा है।

विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रही प्रदेश भाजपा की गतिविधियों को तेजी देने आए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा मोदी सरकार जम्मू कश्मीर के निवासियों को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कार्रवाई कर रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी बनती है कि लोगों के बीच जाकर उन्हें केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्रवाई करें। वहीं वीरवार शाम को जम्मू में पार्टी मुख्यालय को संबोधित कर रहे थे।

पार्टी मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने बैठकें शुरू करने से पहले डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों से बैठक में विधानसभा चुनाव में ध्यान में रखकर लोगों के बीच जाने के लिए तय कायक्रमों पर भी चर्चा हुई। पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर लोगों के बीच जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, संगठन महामंत्री अशोक कौल व पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने जिलों, मोर्चाें के प्रभारियों के साथ भी बैठकें की। इस दौरान रविन्द्र रैना ने प्रदेश भाजपा की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

जम्मू पहुंचे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने जम्मू में बैठक करने से पहले कटड़ा में पार्टी की बैठक में भी हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं को जमीनी सतह पर गतिविधियों को और तेज करने के निर्देश दिए थे। तीन दिवसीय दौरे पर आए बीएल संतोष जम्मू में शुक्रवार को पार्टी नेताओं से बैठकें कर उन्हें जमीनी सतह पर गतिविधियों को तेजी देने के निर्देश देंगे। आज शुक्रवार दोपहर तक जम्मू में बैठकें करने के बाद बीएल संतोष शाम को श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। वह श्रीनगर में शुक्रवार व शनिवार को बैठकें कर संभाग में पार्टी का आधार मजबूत करने की कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।

तीन दिवसीय दौरे के दौरान बीएल संतोष जम्मू कश्मीर में संगठन की मजबूती के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में भी जानकारी लेंगे। इस दौरान परिसीमन आयोग के दौरे के बाद जम्मू कश्मीर में बने राजनीतिक हालात पर भी विचार विमर्श तय है। परिसीमन आयोग के दौरे के बाद जम्मू कश्मीर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पीडीपी को छोड़कर कश्मीर में आधार रखने वाले अन्य राजनीतिक दलों ने भी आयाेग के दौरे के दौरान उत्साह दिखाने के बाद अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।

chat bot
आपका साथी