भाजपा ने पूर्व विधायकों व एमएलसी की बैठक बुलाई

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ताओं पर आतंकी हमलों से उपजे हालात पर भी चर्चा होगी। पार्टी कश्मीर में कार्यकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लगातार संपर्क में है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:15 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:15 AM (IST)
भाजपा ने पूर्व विधायकों व एमएलसी की बैठक बुलाई
भाजपा ने पूर्व विधायकों व एमएलसी की बैठक बुलाई

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश भाजपा ने वीरवार को पूर्व विधायकों व एमएलसी की बैठक बुलाई है। बैठक में कार्यकर्ताओं की सुरक्षा व पार्टी के कामकाज संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ विधानसभा क्षेत्रों में विकास की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ताओं पर आतंकी हमलों से उपजे हालात पर भी चर्चा होगी। पार्टी कश्मीर में कार्यकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लगातार संपर्क में है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी सुरक्षा हालात पर चर्चा हुई है। पार्टी उपराज्यपाल प्रशासन से सुरक्षा का मुद्दा जोरशोर से उठाने की तैयारी में है।

दोपहर बारह बजे होने वाली बैठक में जम्मू कश्मीर के राजनीतिक हालात के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी। इस दौरान उपराज्यपाल प्रशासन के कामकाज और उनसे लोगों की उम्मीदों पर भी चर्चा होना तय है। प्रदेश में विकास को तेजी देने के लिए उपराज्यपाल 15 अगस्त के बाद अपने नए सलाहकार भी नियुक्त कर सकते हैं। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, कविन्द्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, संगठन महामंत्री अशोक कौल समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी