भाजपा नेता तरुण चुग बोले- तीन परिवारों ने जम्मू- कश्मीर को लूटा, प्रदेश में अब खुशहाली का दौरा शुरू हुआ

चुग ने कहा कि लोग जानना चाहते है कि तीन परिवारों ने जम्मू कश्मीर को किस तरह से लूटा। जो पैसा जम्मू कश्मीर के विकास के लिए आता रहा वो लोगों तक नहीं पहुंचा। जब लोग तीनों परिवारों से भ्रष्टाचार की बात करते हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:27 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:27 PM (IST)
भाजपा नेता तरुण चुग बोले- तीन परिवारों ने जम्मू- कश्मीर को लूटा, प्रदेश में अब खुशहाली का दौरा शुरू हुआ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर को देश का अग्रणी प्रदेश बना देगी।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आरोप लगाया है कि तीन परिवारों अब्दुल्ला, मुफ्ती, गांधी ने जम्मू कश्मीर को सत्तर साल तक लूटा है। अब यह परिवार लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

पार्टी मुख्यालय जम्मू में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुग ने कहा कि लोग जानना चाहते है कि तीन परिवारों ने जम्मू कश्मीर को किस तरह से लूटा। जो पैसा जम्मू कश्मीर के विकास के लिए आता रहा, वो लोगों तक नहीं पहुंचा। जब लोग तीनों परिवारों से भ्रष्टाचार की बात करते हैं तो यह नेता पाकिस्तान, अलगाववाद की बात कहना शुरू कर देते है जो पिछले सत्तर साल से चलाया जा रहा था।

मोदी सरकार जम्मू कश्मीर को देश का अग्रणी प्रदेश बना देगी। विकास का नया अध्याय शुरू हो चुका है। जम्मू कश्मीर में शांति व खुशहाली का दौर शुरू हुआ है।

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए : हर्षदेव

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में जवाबदेह व भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के दावों पर उपराज्यपाल प्रशासन की आलोचना करते हुए पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने कहा कि भ्रष्ट व जबरन सेवानिवृत्त की परिभाषा स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार पर अंकुश लग नहीं पाया है। सरकारी कार्यालयों में वर्क कल्चर दिखाई नहीं दे रहा है। नकारा व भ्रष्ट अधिकारी अभी भी अपने पदों पर टिके हुए हैं। जिन अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हो रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

जम्मू में पत्रकारों को संबोधित करते हुए हर्षदेव ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जबरन सेवानिवृत्त या भ्रष्ट में क्या फर्क है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैर प्रभावशाली अधिकारियों को नौकरी से निकाला गया है वहीं नकारा व भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। ऊधमपुर में लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार का मात्र एक मामला उजागर हुआ है। रामनगर में ऐसे कई मामले है। हमारी मांग है कि लोगों को सुशासन दिया जाए, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए। 

chat bot
आपका साथी