मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं : रंधावा

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश भाजपा के सचिव, एमएलसी और पार्टी के लद्दाख मामलों के प्रभारी चौधरी विक्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 01:48 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 01:48 AM (IST)
मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं : रंधावा
मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं : रंधावा

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश भाजपा के सचिव, एमएलसी और पार्टी के लद्दाख मामलों के प्रभारी चौधरी विक्रम रंधावा ने लेह में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। लद्दाख संसदीय सीट के लिए 6 मई को चुनाव होने हैं। रंधावा ने भाजपा के प्रचार के लिए पिछले कई दिनों से लेह में डेरा डाला हुआ है। रंधावा ने कहा कि संसदीय सीट पर पचास प्रतिशत महिलाएं मतदाता है। लद्दाख के विकास के लिए मोदी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। कलस्टर यूनिवर्सिटी, लद्दाख को डिवीजन का दर्जा देने समेत विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सक्रिय होकर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं। बैठक में महिला मोर्चा प्रधान डॉ. यांगचान डोलमा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी