प्रदेश भाजपा ने शाह दौरे के लिए झोंकी सारी ताकत

राज्य ब्यूरो, जम्मू : पुलवामा हमले के बाद जम्मू में हालात बेहतर होते ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 02:22 AM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 02:22 AM (IST)
प्रदेश भाजपा ने शाह दौरे  के लिए झोंकी सारी ताकत
प्रदेश भाजपा ने शाह दौरे के लिए झोंकी सारी ताकत

राज्य ब्यूरो, जम्मू : पुलवामा हमले के बाद जम्मू में हालात बेहतर होते ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 24 फरवरी के दो दिवसीय दौरे को सफल बनाने के लिए भाजपा ने जारी ताकत झोंक दी है। शाह 24 पन्ना प्रमुख सम्मेलन से राज्य में भाजपा की संसदीय तैयारियों को तेजी देंगे। वह जम्मू शहर के भगवती नगर मैदान में सम्मेलन के दौरान सुबह ग्यारह बजे सबके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनेंगे। शाह के दौरे में संसदीय चुनाव के लिए भाजपा का बिगुल फूंका जाना है। ऐसे में प्रदेश भाजपा की पूरी कोशिश है कि पीएम की रैली की तरह शाह की रैली को भी कामयाब बनाकर राज्य में जोरदार चुनावी संदेश दिया जाए। ऐसे में प्रदेश महासचिव युद्धवीर सेठी ने रैली स्थल पर हो रही तैयारियों का जायजा लिया। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने पार्टी मुख्यालय में शाह के दौरे को लेकर बैठकें की। पार्टी नेताओं को अमित शाह के दौरे को कामयाब बनाने संबंधी जिम्मेवारियों भी दी गई। रैना ने बुधवार दोपहर को पार्टी मुख्यालय में जिला, प्रकोष्ठो, मोर्चों के प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। शाम को उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों, जम्मू नगर निगम के मेयर व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें की। राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली को कामयाब बनाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी ली गई। भाजपा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में साठ हजार लोग जुटाने का लक्ष्य रखा है। बुधवार की बैठकों में आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। जोर दिया है कि नेता, कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर चुनावी लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयासरत पार्टी का आधार बढ़ाएं।

26 फरवरी को भाजपा का एक दीप शहीदों के नाम

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी देश के लिए शहीद हो रहे सैनिकों, सुरक्षाकर्मियों की याद में 26 फरवरी को एक दीप शहीदों के नाम अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत जम्मू के हर घर के शहीदों की याद में एक दीप जलाने का प्रण किया है। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने बुधवार को बैठक में इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए चल रहे अभियान का जायजा लिया। भाजपा अभियान के माध्यम से पाकिस्तान की साजिशों का विरोध करने वालों का हौसला भी बढाएगी। अभियान के तहत कार्यकर्ता शाम छह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक अपने व समर्थकों के घर पर दीप जलाएंगे।

chat bot
आपका साथी