जम्मू-कश्मीर में भाजपा का लक्ष्य, अबकी बार अपना मुख्यमंत्री और सीटें 50 के पार

अब पार्टी विधानसभा चुनाव में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए भाजपा की अपनी सरकार बनाने का समय आ गया है। मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर के विकास के अभियान का हवाला देते हुए रविन्द्र रैना ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी सरकार बनाने के मिशन को धरातल तक लाएं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 08:52 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में भाजपा का लक्ष्य, अबकी बार अपना मुख्यमंत्री और सीटें 50 के पार
कार्यकारिणी की बैठक में आने वाले राजनीतिक, सुरक्षा प्रस्ताव, बैठक के एजेंडे पर चर्चा हुई।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश भारतीय पार्टी जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव में अबकी बार 50 पार का लक्ष्य लेकर अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयारी करेगी। प्रदेश कार्यकारिणी में तय किए जाने वाले इस लक्ष्य को कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से हासिल किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने ऐसा सोमवार दोपहर को जम्मू में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा।पदाधिकारियों की बैठक के उद्घाटन सत्र में रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव से लेकर जिला विकास परिषद के चुनाव तक भाजपा ने हर चुनाव में संगठन के दम पर नए र्कीतिमान बनाए।

अब पार्टी विधानसभा चुनाव में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए भाजपा की अपनी सरकार बनाने का समय आ गया है। मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर के विकास के अभियान का हवाला देते हुए रविन्द्र रैना ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी सरकार बनाने के मिशन को धरातल तक लाएं। पदाधिकारियों की इस बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह, कविन्द्र गुप्ता, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व प्रदेशअध्यक्ष शर्मा, विबोध गुप्ता, देवेन्द्र मन्याल, अशोक कौल, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।

देर शाम तक चली इस बैठक में कार्यकारिणी की बैठक में आने वाले राजनीतिक, सुरक्षा प्रस्ताव, बैठक के एजेंडे पर चर्चा हुई।इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के जज्बे की सराहना करते हुए रविन्द्र रैना ने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत ने पार्टी को जम्मू कश्मीर में सबसे ताकतवर पार्टी बना दिया है। जम्मू शुरू से भाजपा का गढ़ रहा है, लेकिन आज कश्मीर में भी भाजपा के कमल खिल रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को न रुकते हुए भाजपा को विधानसभा में अपने बलबूते पर सरकार बनाने में सक्षम पार्टी बनाना है।विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से अन्य दलों की जमीन खिसक गई है।

हताशा में वे पाकिस्तान, चीन व आतंकवाद की पैरवी कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता भारत विरोधी देशों, देशविरोधी तत्वों की पैरवी करने वाले इन राजनीतिक दलों को लोगों में एक्सपोज करने के अपने अभियान को आगे बढ़ाएं। वक्त आ गया है कि भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी ताकत झोंक कर जमीनी सतह पर मजबूत हो जाए। इसके लिए जिलों से लेकर ब्लाक स्तर पर कार्रवाई की जरूरत है। मोदी सरकार के तेज विकास का हवाला देते हुए रैना ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्रियों ने आउटरीच कार्यक्रम में हर कौने में पहुंचकर विराेधियों को परेशान कर दिया है। कांग्रेस-नेंका के कार्यकाल में कभी प्रदेश के मंत्री भी गांव तक नही गए। उनका ग्रामीण विकास से कुछ लेना देना नही था। प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर की बड़ी चिंता है। विकास को आगे बढ़ाया जा रहा हैॅ। भाईचारा मजबूत हुआ है। इससे परेशान विपक्षी दल पाकिस्तान-चीन की पैरवी कर रहे हैं। जो नेता यहां आतंकवाद, अलगाववाद की बातें करते थे, आज हिन्दुत्व पर प्रवचन दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी