आधार मजबूत करने को कश्मीर में युवाओं को साथ जोड़ रही भाजपा, दरक्षां अंद्राबी ने नए कार्यकर्ताओं का किया स्वागत

युवाओं को भाजपा में स्वागत करते हुए दरक्षां अंद्राबी ने कहा कि कश्मीर में भाजपा का आधार लगातार मजबूत हो रहे है। मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कश्मीर के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। विशेषतौर पर कश्मीर के युवाओं को केंद्र सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 07:28 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 07:28 PM (IST)
आधार मजबूत करने को कश्मीर में युवाओं को साथ जोड़ रही भाजपा, दरक्षां अंद्राबी ने नए कार्यकर्ताओं का किया स्वागत
मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कश्मीर के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कश्मीर संभाग में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए युवाओं को साथ जोड़ रही है।

मंगलवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की वक्फ विकास कमेटी की अध्यक्ष दरक्षां अंद्राबी ने अन्य राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं का श्रीनगर में भाजपा में स्वागत किया। शामिल होने वाले युवा श्रीनगर व बारामूला जिलों से हैं। नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करने के कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता भी मौजूद थे।

युवाओं को भाजपा में स्वागत करते हुए दरक्षां अंद्राबी ने कहा कि कश्मीर में भाजपा का आधार लगातार मजबूत हो रहे है। मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कश्मीर के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। विशेषतौर पर कश्मीर के युवाओं को केंद्र सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। उन्हें विश्वास है कि उनके मसलों का समाधान भाजपा ही करेगी। अंद्राबी ने कहा कि युवाओं का भाजपा में आना एक अच्छी शुरूआत है। जल्द अधिक से अधिक युवा कश्मीर में भाजपा में शामिल होकर शांत व विकसित जम्मू कश्मीर बनाने के मिशन को कामयाब बनाएंगे।

विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए दरक्षां ने कहा कि उन्होंने युवाओं को गुमराह करने के सिवा कुछ नही किया। ऐसे में गुमराह हुए कई युवाओं ने अपनी जान भी गवा दी। अब भाजपा युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। विकास चाहने वाले युवाओं को मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जा रही है।

इसी बीच मंगलवार को भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में आशिक अहमद अहंगर, असरार अहमद वानी, जुल्फिकार मल्ला, बिलाल अहमद भट, मुदस्सर अहमद जरगर, परवेज अहमद लोन, आमिर अहमद हज्जाम, मोहम्मद इकबाल भट, बशीर अहमद लोन, शब्बीर अहमद लोन, महाराजुद्दीन भट, नसीर अहमद गनई आदि शामिल थे। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर नए कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने के लिए कश्मीर में आने वाले दिनों में ऐसे और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी