Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में भाजपा मजबूती की राह पर, युवा जोड़ो संकल्प अभियान की 12 रैलियां आयोजित

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में युवाओं को साथ जोड़ कर विधानसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार कर रही है।प्रदेश जनता युवा मोर्चा प्रदेश में युवा जोड़ो संकल्प अभियान के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने की मुहिम पर है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:19 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:19 PM (IST)
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में भाजपा मजबूती की राह पर, युवा जोड़ो संकल्प अभियान की 12 रैलियां आयोजित
युवा मोर्चा 10 मार्च तक जम्मू संभाग में कार्यक्रमों का आयोजन करने के बाद कश्मीर में ऐसे कार्यक्रम चलाएगा।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । प्रदेश भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में युवाओं को साथ जोड़ कर विधानसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार कर रही है।प्रदेश जनता युवा मोर्चा प्रदेश में युवा जोड़ो संकल्प अभियान के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने की मुहिम पर है। जमीनी सतह पर जाकर 3 लाख युवाओं को साथ जोड़ने का लक्ष्य रखने वाला युवा मोर्चा 10 मार्च तक जम्मू संभाग में कार्यक्रमों का आयोजन करने के बाद कश्मीर में ऐसे कार्यक्रम चलाएगा।

युवा मोर्चा ने जारी अभियान के तहत सोमवार को कठुआ जिले के बसोहली में युवा कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। युवा मोर्चा अब तक जम्मू संभाग में 12 युवा जोड़ो संकल्प अभियान के कार्यक्रमों का आयोजन कर चुकी है। अब दो मार्च को कठुआ, तीन मार्च को उधमपुर, 4 मार्च काे रियासी, व उसके बाद संभाग के किश्तवाड़, रामबन व डोडा जिलों में ऐसी रैलियां होंगी।

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद रोजगार क्षेत्र में आई पारदर्शिता व विकास में तेजी से युवाओं का हौंसला बुलंद है। ऐसे में हमारी रैलियों को लेकर युवाओं द्वारा खासा उत्साह दिखाया जा रहा है। अब तक हुई 12 रैलियों में से हर रैली के दौरान हमने 1800 से 2000 के बीच युवाओं का साथ जोड़ा है। यह कहना है भारतीय जनता युवा मोर्चा के उप प्रधान रिंकु चौधरी का।

उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता वार्ड स्तर व पंचायत स्तर पर लोगों के घरों में जाकर युवाओं से पार्टी में शामिल होने के लिए गूगल फार्म भरवा रहे हैं। ऐसे में अब तक हमनें जम्मू संभाग में 1.35 लाख युवाओं को साथ जोड़ा है। रिंकू चौधरी ने बताया कि दस मार्च तक हम संभाग में दो लाख से अधिक युवाओं को साथ जोड़ लेंगे। युवा मोर्चा जम्मू संभाग के बाद कश्मीर संभाग में भी जिला स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं को करीब लाएगी। कश्मीर के कार्यक्रमों की रूपरेखा अभी तय नही की गई है। मोर्चा के अनुसार कश्मीर में भी एक लाख के करीब युवाओं को साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

chat bot
आपका साथी