5th August Celebration : जम्मू-कश्मीर से 5 अगस्त को हटी थी अनुच्छेद 370 की बाधा, दिवाली जैसा जश्न मनाने की तैयारी

इस ऐतिहासिक दिन को इस बार यादगार तरीके से मनाने की पूरी तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी ने खास आयोजन किया है। उसके कार्यकर्ता मंडल स्तर पर तिरंगा फहराकर उत्सव मनाएंगे। पार्टी ने लोगों से घरों की छतों पर तिरंगे फहराने की अपील की है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:18 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 07:28 AM (IST)
5th August Celebration : जम्मू-कश्मीर से 5 अगस्त को हटी थी अनुच्छेद 370 की बाधा, दिवाली जैसा जश्न मनाने की तैयारी
जम्मू में भाजपा ने दिन में तिरंगा लहराने और शाम को दीपमाला करने के साथ पटाखे चलाने की योजना बनाई

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू-कश्मीर के विकास में बाधक रहा अनुच्छेद 370 पांच अगस्त, 2019 को हटा था। इस ऐतिहासिक दिन को इस बार यादगार तरीके से मनाने की पूरी तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी ने खास आयोजन किया है। उसके कार्यकर्ता मंडल स्तर पर तिरंगा फहराकर उत्सव मनाएंगे। पार्टी ने लोगों से घरों की छतों पर तिरंगे फहराने की अपील की है। पांच अगस्त से शुरू यह जश्न स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक जारी रहेगा। लद्दाख में भी गुरुवार को तिरंगों की धूम रहेगी।

जम्मू में भाजपा ने दिन में तिरंगा लहराने और शाम को दीपमाला करने के साथ पटाखे चलाने की योजना बनाई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना सुबह दस बजे त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय व जम्मू कश्मीर सह प्रभारी आशीष सूद पुंछ में तिरंगा फहराएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके आनुषांगिक संगठनों ने विशेष तैयारी की है।

भाजपा ने जिला इकाइयों को निर्देश दिया है कि शानदार आयोजन कर राष्ट्रवादी ताकतों के मजबूत होने का संदेश दें। मंडल स्तर पर तिरंगे भी बांटे गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने जिला प्रधानों से बाकायदा तैयारियों का जायजा लिया और इस दौरान कोरोना से बचाव की हिदायतों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। भीड़ भाड़ न करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अपने घरों की छतों पर तिरंगे फहराएं। रात को दिवाली मनाई जाएगी। दीपमाला भी की जाएगी।

हाई अलर्ट पर सुरक्षा बलआतंकी वारदात की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा बलों के शिविरों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के जवान गश्त कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है, ताकि पाकिस्तान से घुसपैठ कर आतंकी इस ओर प्रवेश नहीं कर पाएं।

chat bot
आपका साथी