Jammu: किसानों को सशक्त बनाने की मुहिम चला रही सरकार: सुखनंदन चौधरी

किसानों को यह शर्त पूरी करने के लिए राजस्व विभाग व कृषि विभाग के पास जाना पड़ता है। इस समय कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लाकडाउन होने के कारण भी उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं। ऐसे में ऐसी औपचारिकताएं न रखी जाएं जिससे खरीद में दिक्कतें आएं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 09:10 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:10 AM (IST)
Jammu: किसानों को सशक्त बनाने की मुहिम चला रही सरकार: सुखनंदन चौधरी
फसल खरीदते समय जमीन की गिरदावरी आदि की कापी आदि लेना बंद करे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: पूर्व विधायक व भाजपा के पंचायती राज सेल के चेयरमैन सुखनंदन चौधरी ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी मकसद के साथ सरकार की ओर से ग्रामीण इलाकों में फसल खरीद केंद्र खोले जा रहे हैं।

सुखनंदन चौधरी ने रविवार को जम्मू जिले के मढ़ विस क्षेत्र के सुहांजना, प्रहलादपुर, गजनसू मढ़ व चन्नू चक में फसल खरीद केंद्र का उद्घाटन करने के बाद विचार व्यक्त करते रहे कर रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार ने गेहूं का प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य 1975 रुपए तय किया है। भारतीय खाद्य निगम इस दर पर किसानों से गेहूं खरीद कर उन्हें उनकी फसल का उचित दाम दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले गेहूं के लिए किसान को सिर्फ 1700 रूपये प्रति क्विंटल ही मिलता था। और बाकी का पैसा बिचौलिए खा जाते थे।

भाजपा नेता ने जोर दिया कि भारतीय खाद्य निगम किसानों से उनकी फसल खरीदते समय जमीन की गिरदावरी आदि की कापी आदि लेना बंद करे। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को यह शर्त पूरी करने के लिए राजस्व विभाग व कृषि विभाग के पास जाना पड़ता है। इस समय कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लाकडाउन होने के कारण भी उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं। ऐसे में ऐसी औपचारिकताएं न रखी जाएं जिससे खरीद में दिक्कतें आएं।

इसी बीच भाजपा नेता ने जोर दिया कि उपराज्यपाल प्रशासन उन किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा करें जिनकी फसल जम्मू संभाग में आग लगने के कारण तबाह हो गई थी। वे किसान सरकार से उम्मीद लगाए बैठें हैं जिनकी फसल तबाह होने के बाद उनके पास कमाई का साधन नही रहा है।

इसी बीच फसल खरीद केंद्रों के उद्घाटन में जिला विकास परिषद मढ़ के सदस्य बलबीर लाल, पंच, सरपंच, किसान, भारतीय खाद्य निगम व कृषि विभाग के कई अधिकारी आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी