राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने भाजपा नेता दिल्ली रवाना

राज्य ब्यूरो, जम्मू : भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 06:13 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 06:13 PM (IST)
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा
लेने भाजपा नेता दिल्ली रवाना
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने भाजपा नेता दिल्ली रवाना

राज्य ब्यूरो, जम्मू : भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता दिल्ली रवाना हो गए।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार से शुरू हो रही है। बैठक में जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर चर्चा होना तय है। राज्य में इस समय राज्यपाल शासन लागू है। कुछ दिन पहले ही सत्यपाल मलिक ने राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभाली है। चुनावी तैयारियों के बीच नेशनल कांफ्रेंस ने संविधान की धारा 35-ए के मुद्दे पर निकाय व पंचायत चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर जम्मू कश्मीर की सियासत को गर्मा दिया है। पीडीपी ने भी नेशनल कांफ्रेंस की हां में हां मिलाई है।

ऐसे हालात में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना व संगठन महामंत्री अशोक कौल की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ भी बैठक करने की तैयारी है। प्रदेश भाजपा के ये नेता हाईकमान को राज्य के मौजूदा हालात और मुख्य चुनौतियों के बारे में जानकारी देंगे। निकाय व पंचायत चुनाव पर चर्चा के साथ बैठकों में कारगिल काउंसिल में एक सीट जीत कर भाजपा ने पहली बार खाता खोला है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, सांसद जुगल किशोर शर्मा, संगठन महामंत्री अशोक कौल व महासचिव युद्धवीर सेठी मुख्य हैं। दिल्ली से प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र ¨सह भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक पहले अगस्त में होनी थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण इसे टालना पड़ा था।

इस बारे में रविंद्र रैना ने बताया कि दिल्ली में कश्मीर के सुरक्षा हालात पर भी चर्चा की जाएगी। क्षेत्र में चुनाव को लेकर कश्मीर केंद्रित पार्टियों के रवैये के बारे में भी बताया जाएगा। बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ होने वाली बैठकों में राज्य संबंधी मुद्दों पर अलग से चर्चा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी