Jammu Kashmir: भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी, कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह से इस्तीफा मांगा

कल भाजपा के पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा ने अपनी ही पार्टी के प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह पर जो आरोप लगाए उससे सिद्ध होता है कि भाजपा भ्रष्टचार में लिप्त है। डा. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में दलाल बैठा रखे हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 08:36 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 08:36 PM (IST)
Jammu Kashmir: भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी, कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह से इस्तीफा मांगा
कांग्रेस के नेता एवं कॉरपोरेटर गौरव चोपड़ा पत्रकारों को संबोधित करते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : कल भाजपा के पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा ने अपनी ही पार्टी के प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह पर जो आरोप लगाए, उससे सिद्ध होता है कि भाजपा भ्रष्टचार में लिप्त है। डा. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में दलाल बैठा रखे हैं। 

यह शब्द मंगलवार को यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता एवं कॉरपोरेटर गौरव चोपड़ा ने कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के अपनी ही पार्टी के पूर्व एमएलसी डा. जितेंद्र सिंह पर आरोप लगा रहे हैं। इससे साफ है कि भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। गरीब जनता परेशान है लेकिन कोई परवाह नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह को अपना इस्तीफा देना चाहिए।

चोपड़ा ने कहा कि रंधावा के अनुसार डा. जितेंद्र सिंह ने जम्मू शहर को बेच डाला है। जिस प्रकार रंधावा ने बताया कि माइनिंग माफिया से भारी रकम उनके घर पहुंच रही है। एक हजार की ट्राली अब पांच हजार रुपये में बिक रही है। यह साबित हो चुका है भाजपा के वरिष्ठ नेता आरोप लगा रहे हैं। चोपड़ा ने कहा कि डा. जितेंद्र सिंह बताए कि आप कितनी बार अपने विधानसभा में गए। अठारह बार भी आप वहां नहीं गए। एक्साइज पालिसी के जरिए भी बाहरी लोग जम्मू में घुस गए हैं। विक्रम रंधावा के बच्चे भूखे मरने लगे तो उनकी जुबान खुली। उन्होंने रंधावा के आरोपों को आधार बनाते हुए कांग्रेस की ओर से केंद्रीय मंत्री से त्यागपत्र देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जम्मू की जनता ने उन्हें नि:स्वार्थ वोट किए, आज उस मासूम जनता से धोखा किया है। 370 को हटाने का यही मकसद था कि यहां से करोड़ों कमाएं जाएं। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच करवाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो खुद को डोगरा नेता कहते हैं। कांग्रेस जो आरोप लगाती आ रही थी, आज आपके अपने नेता आरोप लगा रहे हैं। सीआईएसएफ, बीएसएफ बच्चों की आपने एक नहीं सुनी। इस मौके पर अनिल कोहली, अश्विनी हांडा, वरुण आदि मौजूद थे। सभी ने डा. जितेंद्र सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए रंधावा द्वारा चिन्हित किए गए अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई की जांच की मांग की।

chat bot
आपका साथी