Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में भाजपा काेर ग्रुप की बैठक मार्च में, संगठन का विस्तार कर विधानसभा चुनाव की तैयारियां होंगी

प्रदेश भाजपा जम्मू कश्मीर में संगठन का विस्तार कर विधानसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार करेगी। पार्टी जिला विकास परिषद चुनाव में कामयाबी से उत्साहित है। मार्च माह के शुरूआत में होने वाली कोर ग्रुप की बैठक के साथ आगे की रणनीति बनाने की कार्रवाई जोर पकड़ लेगी।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 02:38 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 02:38 PM (IST)
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में भाजपा काेर ग्रुप की बैठक मार्च में, संगठन का विस्तार कर विधानसभा चुनाव की तैयारियां होंगी
प्रदेश भाजपा जम्मू कश्मीर में संगठन का विस्तार कर विधानसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार करेगी।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । प्रदेश भाजपा जम्मू कश्मीर में संगठन का विस्तार कर विधानसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार करेगी। पार्टी जिला विकास परिषद चुनाव में कामयाबी से उत्साहित है। मार्च माह के शुरूआत में होने वाली कोर ग्रुप की बैठक के साथ आगे की रणनीति बनाने की दिशा में कार्रवाई जोर पकड़ लेगी।

इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी होने वाली है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने के लिए पार्टी के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दौरे तेज होने लगे हैं। पार्टी हाईकमान ने जम्मू कश्मीर में भाजपा के आधार को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सोमवार को जम्मू पहुंचे भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य व सह प्रभारी आशीष सूद बैठकें कर रहे हैं।वहीं दूसरी ओर दिल्ली में पार्टी हाईकमान की बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना व संगठन महामंत्री अशोक कौल भी जम्मू लौट आए हैं। वे जल्द जम्मू में बैठक में प्रदेश के नेताओं को हाईकमान द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में जानकारी देने के साथ गतिविधियों को तेजी देने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति पर भी विचार विमर्श करेंगे।

रैना को पीएम ने भी जम्मू कश्मीर में संगठन को मजबूत बनाने की हिदायत दी है। ऐसे हालात में सात मार्च से होने वाली भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने में अहम साबित होगी। इसमें जम्मू कश्मीर प्रभारी तरूण चुग भी हिस्सा लेंगे।प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने जागरण को बताया कि मार्च महीने से जमीनी सतह पर पार्टी को मजबूत बनाने की कार्रवाई जोर पकड़ लेगी। ऐसे में प्रदेश कार्यकारिणी के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता जिलों के दौर शुरू कर सुनिश्चित करेंगे कि कार्यकर्ता जमीनी सतह पर लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाएं।

chat bot
आपका साथी