नया भू स्वामित्व कानून लागू कर भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लोगों से किया धोखा: कांग्रेस

जागरण संवाददाता जम्मू प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जम्मू कश्मीर में लागू नए भू स्वामित्व कानून के वि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 08:00 AM (IST)
नया भू स्वामित्व कानून लागू कर भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लोगों से किया धोखा: कांग्रेस
नया भू स्वामित्व कानून लागू कर भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लोगों से किया धोखा: कांग्रेस

जागरण संवाददाता, जम्मू: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जम्मू कश्मीर में लागू नए भू स्वामित्व कानून के विरोध में संघर्ष करने का एलान किया है। पार्टी के प्रदेश प्रधान जीए मीर की अध्यक्षता में इस सप्ताह बैठक होगी। पैंर्थस की तरह कांग्रेस भी कश्मीर केंद्रित पार्टियों की तरह ही डोमिसाइल कानून का विरोध करती आ रही हैं। साथ ही जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता रविद्र शर्मा का कहना है कि भाजपा अपना वादा निभाने में विफल रही है। जम्मू कश्मीर में किसी को भी जमीन खरीदने की इजाजत देकर धोखा किया गया है। कांग्रेस मोदी सरकार की इन नीतियों का विरोध करती रहेगी। इस कानून को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को जोर शोर से उठाया जा रहा है। इस मामले को लेकर सारा विपक्ष एकजुट है।

chat bot
आपका साथी