बच्चों को डोगरा संस्कृति से करवाया रूबरू

जागरण संवाददाता जम्मू भारतीय कला संगम ने डोगरा संस्कृति से जुड़ी आडियो विजुअल दूरदराज क्ष्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:48 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:48 AM (IST)
बच्चों को डोगरा संस्कृति से करवाया रूबरू
बच्चों को डोगरा संस्कृति से करवाया रूबरू

जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय कला संगम ने डोगरा संस्कृति से जुड़ी आडियो विजुअल दूरदराज क्षेत्रों के स्कूलों में दिखा कर युवाओं को डोगरा लोक संस्कृति से रूबरू करवाया। केंद्रीय कला, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को शुक्रवार को रायपुर सतवारी क्षेत्र के स्कूलों में दिखाया गया। इसे विद्यार्थियों ने काफी पसंद किया।

भारतीय कला संगम के निदेशक रमेश चिब ने बताया कि पिछले कई दिन से इस प्रोजेक्ट के तहत जगह-जगह डोगरा संस्कृति से जुडे़ कार्यक्रम दर्शाए जा रहे हैं। बच्चों को डोगरा लोक संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लगभग हर कार्यक्रम में क्षेत्र के नंबरदार, पंच, सरपंच और दूसरे कई लोग पहुंचते रहे हैं। लोगों ने इस तरह के कार्यक्रम बार-बार दिखाने का आग्रह किया है। वह कोशिश करेंगे कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को दिखाए जाएं। दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए मिल-जुल कर करें काम

जम्मू : समग्र शिक्षा के तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने विश्व दिव्यांगता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें दिव्यांग विद्यार्थियों ने भाग लिया। जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के प्रोजेक्ट निदेशक दीप राज मुख्य अतिथि थे। केंद्र शासित स्तर पर वेबिनार भी आयोजित किया गया। इसमें जम्मू विश्वविद्यालय में सोशोलियॉजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. विश्व रक्षा ने बतौर विशेषज्ञ दिव्यांग बच्चों को पेश आने वाली चुनौतियों पर विचार रखे। सेंटर फार वूमेन की दीक्षा नगरोत्रा ने दिव्यांग युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बताए। समग्र शिक्षा के प्रोजेक्ट निदेशक दीप राज ने विश्व दिव्यांगता दिवस की अहमियत बताते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए हम सबको मिलजुल कर काम करना चाहिए। कार्यक्रम से पंद्रह सौ से अधिक लोग जुड़े।

chat bot
आपका साथी