Navratra Festival : दिन में भंडारा और शाम को धूमधाम से दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन

पहले दिन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और मां दुर्गा का प्रसाद वितरित किया गया। श्री महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति की ओर से यहां मूर्ति स्थापित कर दस दिन तक महोत्सव मनाया गया। हर दिन यहां सप्तशती पाठ कंजक पूजन और सुबह-शाम आरती की जाती।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:45 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:45 PM (IST)
Navratra Festival : दिन में भंडारा और शाम को धूमधाम से दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन
श्री महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति हर साल यहां भव्य पंडाल में दुर्गा माता की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करती है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : सिकॉप इंडस्ट्रीयल इस्टेट बीरपुर बड़ी ब्रह्मणा में स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा को शुक्रवार की शाम को धूमधाम से विसर्जित किया गया। इससे पहले दिन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और मां दुर्गा का प्रसाद वितरित किया गया। श्री महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति की ओर से यहां मूर्ति स्थापित कर दस दिन तक महोत्सव मनाया गया। हर दिन यहां सप्तशती पाठ, कंजक पूजन और सुबह-शाम आरती की जाती। वीरवार को महानवमी पर को यहां सामूहिक हवन और कंजक पूजन किया गया।

विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले विभिन्न राज्यों के कर्मचारियों के सम्मिलित प्रयास से श्री महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति हर साल यहां भव्य पंडाल में दुर्गा माता की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करती है। दस दिवसीय इस अनुष्ठान से बीरपुर का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्री महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति के एके गुप्ता ने कहा कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम औपचारिक रूप से हुआ था। इस बार पूरे उत्साह से महोत्सव मनाया। वीरवार को सामूहिक आहुति देकर माता रानी से कोरोना महामारी और प्रदेश में आतंक का अंत होने की कामना की। शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

ज्ञात रहे कि सप्तमी पूजा के दिन यहां हर साल विशाल जगराते का आयोजन किया जाता है। इस बार भी प्रदेश के नामी कलाकारों ने माता की भेंटों से पूरी रात भक्तों को झुमाया। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण संचालन में स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहता है। इस बार कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकाल का भी पालन किया गया। सभी से सैनिटाइजर और मास्क लगाकर आने को कहा गया था। प्रतिमा विसर्जन में भी ज्यादा भीड़ बढ़ाने से बचने का प्रयास किया गया।

chat bot
आपका साथी