Jammu Kashmir All Party Meet: सर्वदलीय बैठक से पहले जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग बुलंद

महाराजा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद मनकोटिया ने कहा कि 24 जून को दिल्ली में बैठक से पहले हमने प्रदर्शन कर जम्मू के लोगों की उम्मीदें उजागर की हैं। केंद्र सरकार इस पर गौर करे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:15 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:15 AM (IST)
Jammu Kashmir All Party Meet: सर्वदलीय बैठक से पहले जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग बुलंद
केंद्र सरकार को जम्मू के लोगों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वदलीय बैठक से पहले जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग जोरशोर से बुलंद हो रही है। पैंथर्स पार्टी छोड़ चुके उधमपुर के पूर्व विधायक व डोगरा क्रांति दल के संरक्षक बलवंत सिंह मनकोटिया ने मंगलवार को जम्मू में प्रदर्शन कर जोर दिया कि जम्मू को राज्य बना लोगों की उम्मीदें पूरी की जाएं।

मंगलवार को तवी नदी के पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर जम्मू को अलग राज्य बनाने का मुद्दा उठाते हुए मनकोटिया ने कहा कि जम्मू से भेदभाव समाप्त करने का यही एकमात्र हल है। उन्होंने कहा कि जम्मू के लोग राजनीतिक, रोजगार के मामलों में हमेशा नजरअंदाज हुए है। कश्मीर केंद्रित राजनीतिक दलों ने जम्मू के लोगों को आगे नही आने दिया। ऐसे में जम्मू को अलग राज्य बनाने के साथ ही क्षेत्र के साथ इंसाफ संभव हो पाएगा।

महाराजा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद मनकोटिया ने कहा कि 24 जून को दिल्ली में बैठक से पहले हमने प्रदर्शन कर जम्मू के लोगों की उम्मीदें उजागर की हैं। केंद्र सरकार इस पर गौर करे। उन्होंने कहा कि दल अपनी इस पुरानी मांग को सकारात्मक तरीके से जोरशोर से उठाने की तैयारी है। केंद्र सरकार को जम्मू के लोगों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए।

प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालों में दल के प्रताप सिंह, संजीव कुमार, रफीक चंदेल, शाम गोरखा, महेंद्र पाल सिंह पांडु, सतबीर सिंह मन्हास, पार्षद समनीक भसीन, मोहम्मद मिर्जा, सरपंच बिक्रम सिंह, अनिल रकवाल के साथ कई पंचों, सरपंचों ने भी हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी