Baramulla Firing Incident : बारामुला आजाद गंज मुहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली, एक युवक घायल
Baramulla Firing Incident युवक को गोली किसने मारी इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पहले तो नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार प्रदान कर श्रीनगर अस्पताल भेज दिया गया।
श्रीनगर, जेएनएन। जिला बारामुला के आजाद गंज मुहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली में एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली कहां से चली और किसने चलाई, फिलहाल इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। अलबत्ता पुलिस ने इस संबंध मेंं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजाद गंज मुहल्ले में आज दोपहर बाद अचानक गोली बारी की घटना पेश आई। गोली की आवाज सुनने पर पहले तो स्थानीय लोगों को लगा कि अतंकवादियों ने हमला कर दिया है परंतु जब काफी दे तक कोई गोली की आवाज नहीं आई तो लोगों ने बाहर आकर देखा कि एक स्थानीय युवक घायल जमीन पर गिरा हुआ है। युवक की पहचान मोसिन निवासी इकबाल कालोनी के तौर पर हुई है।आतंकियों की
युवक को गोली किसने मारी, इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पहले तो नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार प्रदान कर श्रीनगर अस्पताल भेज दिया गया।
हमले के कुछ मिनटों बाद ही पुलिस के एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवान घटना स्थल पहुंच गए और उन्होंने आजाद गंज इलाके की घेराबंदी कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने भी इस संबंध मेंं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।