Jammu : भगवती नगर में घर पर फंदे से लटकी मिली बैंक कर्मी

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। उसके परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। महिला के फोन की जांच भी की जाएगी। नबाबाद थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:09 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:09 PM (IST)
Jammu : भगवती नगर में घर पर फंदे से लटकी मिली बैंक कर्मी
रविवार दोपहर को 27 वर्षीय महिला बैंक कर्मी का शव उसके घर में ही फंदे से लटका मिला।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर के भगवती नगर इलाके में रविवार दोपहर को 27 वर्षीय महिला बैंक कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में ही फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। उसके परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। महिला के फोन की जांच भी की जाएगी। इस संबंध में नबाबाद थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

हुआ यूं कि भगवती नगर के सेक्टर नंबर दो में रहने वाली 27 वर्षीय रेनूका खजूरिया काफी समय तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। जब उसके परिवार वाले उसे बुलाने के लिए कमरे में गए तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों को शक हुआ। दरवाजे को तोड़ा गया तो अंदर रेनूका पंखे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। घटना की जानकारी तुरंत केनाल रोड पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने युवती के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचाया।

घटना स्थल से सबूतों को जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के अधिकारियों को बुला लिया। एसएचओ नवाबाद राजेश शर्मा ने बताया कि युवती जम्मू कश्मीर बैंक के इंशोरेंस विभाग में तैनात थी। उसके पिता ने उसे फंदे पर लटके देखा था। युवती अपने माता-पिता की अकेली संतान थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस घटना की जांच आगे पढ़ पाएगी। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एक अन्य मामले में सिदड़ा इलाके में रहने वाले 32 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। विवाहिता सुनीता कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सिदड़ा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी