Janta Darwar in Jammu : बलोरिया ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनी

बलोरिया ने कहा कि इस प्रकार के नियमित संपर्क कार्यक्रम जनता के प्रतिनिधियों को आम जनता के सामने आने वाली समस्याओं का बेहतर ज्ञान रखने में सक्षम बनाते है। उन्होंने जनता को सुनिश्चित किया कि उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 08:14 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 08:14 PM (IST)
Janta Darwar in Jammu : बलोरिया ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनी
इस जनता दरबार का मकसद लोगों को आ रही समस्याओं को सुनना था

जम्मू, जागरण संवाददाता : भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने गांधी नगर विधानसभा के क्षेत्र वार्ड 55 कुंजवानी का दौरा करने के साथ ही जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस जनता दरबार का मकसद लोगों को आ रही समस्याओं को सुनना था और उनका मौके पर ही उनका हल करना था। इस मौके पर बलोरिया ने कहा कि इस जनता दरबार में बुद्धिजीवी व अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में पेश आ रही समस्याओं के बारे में बताया। कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनकी समस्याओं को मौके पर ही हल किया गया और कुछ लोग ऐसे थे, जिनकी समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को बताया गया और उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द आ रही परेशानियों को दूर किया जाएगा।

बलोरिया ने कहा कि इस प्रकार के नियमित संपर्क कार्यक्रम जनता के प्रतिनिधियों को आम जनता के सामने आने वाली समस्याओं का बेहतर ज्ञान रखने में सक्षम बनाते है। उन्होंने जनता को सुनिश्चित किया कि उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा और जनता को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए पहले ही कदम उठाए जा चुके हैं। बलोरिया ने कहा कि जल्द ही कुंजवानी के क्षेत्र दीप नगर और शंकर कॉलोनी सहित जिन सड़कों पर तारकोल आदि नहीं डाला गया है वहां पर भी जल्द ही तारकोल डालने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी योजनाएं उनके दरवाजे पर सार्वजनिक रूप से पहुंचेंगी और वह इसके लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने सार्वजनिक शिकायतों पर ध्यान देते हुए कहा कि पी.एम. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा राष्ट्र के विकास के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत का पालन करती है और सभी स्तरों पर जनता के दुखों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कुंजवानी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मान देने के लिए सोसाइटी के सदस्यों का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर वीना गुप्ता, मोनू सलाथिया, इंद्रजीत कौर, पवन चिब, जोगिंद्र सिंह, सोम नाथ, पूनम महाजन और भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी