Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम के रंग में रंगा मंदिरों का शहर जम्मू

कुछ लोगों ने घरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया हुआ है। शाम को मंदिरों सहित घरों में दीप जलाकर आज का दिन उत्साह से मनाए जाने की तैयारी है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:15 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:15 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम के रंग में रंगा मंदिरों का शहर जम्मू
Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम के रंग में रंगा मंदिरों का शहर जम्मू

जम्मू, जागरण संवाददाता : अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर देश भर की तरह मंदिरों के शहर जम्मू में भी विशेष उत्साह बना हुआ है। धार्मिक स्थलों, धार्मिक संगठनों, सभाओं के कार्यालयों को सजाया गया है। रात को यहां दीपक जलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर हिन्दू संगठन अपने तौर पर कुछ न कुछ करने में जुटा हुआ है। राम भजन तो लगभग हर घर, मंदिर से गूंज रहे हैं। पूरे दृश्य को देखते हुए मंदिरों का शहर पूरी तरह से राममय हुआ लग रहा है।

हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते जारी हिदायतों को देखते हुए किसी प्रकार की झांकी, रैली, शोभा यात्रा आदि नहीं निकाली गई है। न ही इस तरह की कोई घोषणा की गई थी लेकिन उसके बावजूद कुछ युवा जोश में भगवान श्री राम के जय घोष लगाते हुए अपनी दो पहिया गाड़ियों पर घूमते दिख रहे हैं।

जब अयोध्या में भूमि पूजन चल रहा था, तो राम भक्त टकटकी लगाए टेलीविजन से जुटे रहे। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल कार्यालय में सभी कार्यकर्ता शारीरिक दूरी बनाकर पूरा कार्यक्रम देखते रहे। इस दौरान कई बार परिषद कार्यालय जय श्री राम के जयघोष से गूंजता रहा। हिन्दू संगठन आज के इस दिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। एक तरफ भूमि पूजन शुरू हुआ और दूसरी तरफ राम भक्तों का एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर ही राम ही राम दिख रहे थे। लोगों ने दूर बैठे अपने रिश्तेदारों, दोस्तों आदि को भी बधाई दी। अनिता डिडवाल ने बताया कि उनकी बेटी आस्ट्रेलिया में है। जैसे ही भूमि पूजन शुरू हुआ उसने फोन कर बधाई दी। सतपाल शर्मा ने बताया कि उनका बेटा जर्मनी में है। उसे इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही भूमि पूजन शुरू हुआ। सक्रीन शार्ट के साथ उसको बधाई दी।

कुछ लोगों ने घरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया हुआ है। शाम को मंदिरों सहित घरों में दीप जलाकर आज का दिन उत्साह से मनाए जाने की तैयारी है। बहुत से लोगों ने घरों में मीठाईयां बांटी, प्रसाद लगाया। उनका कहना था कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं। राम हमारे प्राण हैं। श्रीराम का नाम जपने से दु:खों का अंत और कामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। 

chat bot
आपका साथी