Jammu : अंगों की उपलब्धता और जरूरत को पाटने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय

लोगों में अंगदान के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने को कहा। कार्यक्रम का आयोजन स्टेट आर्गन और टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन ने किया था। आर्गेनाइजेशन के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. संजीव पूरी ने सप्ताह भर चली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:49 PM (IST)
Jammu : अंगों की उपलब्धता और जरूरत को पाटने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय
यह बहुत जरूरी है कि मृत्यु के बाद अंगदान करने के लिए लोगों में जागरूकता आए।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू की प्रिंसिपल डा. शशि सूदन ने कहा कि कि अंगों की उपलब्धता और जरूरत में अंतर को केवल अंगदान से ही दूर किया जा सकता है। इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि मृत्यु के बाद अंगदान करने के लिए लोगों में जागरूकता आए। अंगदान जागरूकता सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शुक्रवार को डा. शशि सूदन ने कहा कि इससे बड़ी सेवा कोई नहीं हो सकती कि किसी को जिंदगी की फिर से उम्मीद दी जाए।

उन्होंने लोगों में अंगदान के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने को कहा। कार्यक्रम का आयोजन स्टेट आर्गन और टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन ने किया था। आर्गेनाइजेशन के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. संजीव पूरी ने सप्ताह भर चली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसका मकसद लोगों में जागरूकता लाना है। इस मौके पर सप्ताह भरी चली गतिविधियों और प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं में पुरस्कार बांटे गए। इससे पहले प्रीवेंटिव सोशल मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. राकेश बहल ने सभी मेहमानों कार स्वागत किया जबकि नोडल अधिकारी डा. इलियास शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा।

इस मौके पर जम्मू के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. जेपी सिंह, जच्चा-बच्चा अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. अरुण शर्मा, अंशु शर्मा, सादिक खान भी मौजूद थे। ज्ञात रहे कि स्टेट आर्गन और टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन की ओर से आए दिन जागरूकता कार्यक्रम किया जाता रहा है, जिसमें लोगों को अंगदान करने की अहमियत और इसके लिए उचित प्रक्रिया के बारे में बताया जाता है। लोगों से बार-बार कहा जाता है कि जीते-जीते रक्तदान और जाते-जाते अंगदान करने से बड़ा पुण्य कुछ और नहीं हो सकता है।

chat bot
आपका साथी