जम्मू कश्मीर के अतुल को यूरोपियन क्वॉलीफिकेशन के लिए न्यौता मिला

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं कोच अतुल पंगोत्रा को टोक्यो पैरालंपिक 2020 से पहले यूरोपियन क्वॉलीफिकेशन के लिए आमंत्रित किया गया है। अतुल 9 मई को बुलगेरिया के सोफिया में आयोजित होने वाली यूरोपियन क्वॉलीफिकेशन में बतौर रेफरी के रूप में आमंत्रित किए गए हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:55 PM (IST)
जम्मू कश्मीर के अतुल को यूरोपियन क्वॉलीफिकेशन के लिए न्यौता मिला
अतुल पंगोत्रा को टोक्यो पैरालंपिक 2020 से पहले यूरोपियन क्वॉलीफिकेशन के लिए आमंत्रित किया गया है

जम्मू, जागरण संवाददाता। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं कोच अतुल पंगोत्रा को टोक्यो पैरालंपिक 2020 से पहले यूरोपियन क्वॉलीफिकेशन के लिए आमंत्रित किया गया है। अतुल 9 मई को बुलगेरिया के सोफिया में आयोजित होने वाली यूरोपियन क्वॉलीफिकेशन में बतौर रेफरी के रूप में आमंत्रित किए गए हैं।

वर्ल्ड ताइक्वांडो की ओर से इस संबंध में अतुल को निमंत्रण पत्र भी मिल चुका है। अतुल ने बताया कि यूरोपियन क्वॉलीफिकेशन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों का पैरालंपिक गेम्स 2021 के लिए चयन किया जाएगा।

गौरतलब है कि गत वर्ष अतुल पंगोत्रा ने पैरालंपिक 2020 में बतौर खेल अधिकारी के रूप में क्वॉलीफाई किया था। वह टोक्यो 2020 पैरालंपिक के मद्देनजर रेफरी के लिए दो बार आयोजित सेमीनार में भी भाग ले चुके हैं। अतुल युवा, सेवा एवं खेल विभाग में फिजिकल एजूकेशन टीचर के पद पर कार्यरत हैं। इस समय वह जम्मू कश्मीर स्पोटर्स काउंसिल में डेपुटेशन पर हैं और श्रीनगर में ताइक्वांडो कोच के रूप में नियुक्त हैं।

इसी बीच इंडिया ताइक्वांडो के वरिष्ठ उपप्रधान डॉ एसएम बाली जो जम्मू कश्मीर ताइक्वांडो एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान भी हैं, ने अतुल पंगोत्रा को इस शानदार उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी है। उन्होंने जम्मू कश्मीर सरकार से यूरोपियन क्वॉलीफिकेशन में भाग लेने के लिए अतुल को वित्तीय मदद देने की अपील की है। 

chat bot
आपका साथी