जम्मू-कश्मीर के अतुल ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के संयुक्त सचिव बने

जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय चेस खिलाड़ी एवं ऑल जेएंडके चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के संयुक्त सचिव चुने गए हैं। मद्रास हाई कोर्ट के दिशा निर्देश पर पहली बार ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के दो गुटों के प्रतिनिधियों के बीच ऑनलाइन प्रक्रिया से चुनाव हुए।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 02:06 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 02:06 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के अतुल ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के संयुक्त सचिव बने
ऑल जेएंडके चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के संयुक्त सचिव चुने गए हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय चेस खिलाड़ी एवं ऑल जेएंडके चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के संयुक्त सचिव चुने गए हैं। मद्रास हाई कोर्ट के दिशा निर्देश पर केंद्र सरकार के पर्यवेक्षक की देखरेख में पहली बार ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के दो गुटों के प्रतिनिधियों के बीच ऑनलाइन प्रक्रिया से चुनाव हुए। इसमें अतुल कुमार गुप्ता को कुल 62 वोट में से 35 वोट हासिल हुए। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी खेल संगठन के प्रतिनिधियों के चयन हेतु चुनाव आयोजित किए गए हों। अमूमन खेल संगठन चुनावी प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से ही पदाधिकारी चुन लेते थे। डॉ संजय कपूर ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष चुने गए हैं जबकि भारत सिंह चौहान सचिव और नरेशन शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशाें से ग्रैंड मास्टर्स और ऑल जेएंडके चेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अतुल कुमार गुप्ता को इस शानदार उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी है। इससे अब खिलाड़ियों को उम्मीद है कि देश और प्रदेश में चेस खेल को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा। यहां यह बताना जरूरी है कि ऑल जेएंडके चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता कई बार स्टेट चैंपियन रह चुके हैं और तीन बार भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। अतुल अब तक 12 बार राष्ट्रीय स्तरीय चेस प्रतियोगिताओं का आयोजन कर चुके हैं। इसमें वर्ष 2016 को आयोजित ऐतिहासिक साउथ एशियन चेस, वर्ष 2018 को आयोजित सीनियर नेशनल चेस प्रतियोगिता प्रमुख है इसमें खिलाड़ियों को 20 लाख रुपए की राशि इनाम में दी गई थी।

chat bot
आपका साथी