क्रॉस एलओसी व्यापार की आड़ में कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद को शह दी जा रही थी: जुगल किशोर

भाजपा सांसद जुगल किशोर ने कहा कि क्रॉस एलओसी व्यापार की आड़ में कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद को शह दी जा रही थी। एलओसी व्यापार बंद कर देश के खिलाफ काम कर

By Edited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 06:12 AM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 10:08 AM (IST)
क्रॉस एलओसी व्यापार की आड़ में कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद को शह दी जा रही थी: जुगल किशोर
क्रॉस एलओसी व्यापार की आड़ में कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद को शह दी जा रही थी: जुगल किशोर

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू-पुंछ संसदीय सीट के भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा है कि क्रॉस एलओसी व्यापार की आड़ में कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद को शह दी जा रही थी। केंद्र सरकार ने एलओसी व्यापार बंद कर देश के खिलाफ काम कर रही ताकतों को आघात दिया है।

पार्टी मुख्यालय में जुगल किशोर ने कहा कि पाकिस्तान और उसकी शह पर काम कर रही ताकतों के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम जारी है। क्रॉस एलओसी व्यापार बंद करना एक अहम कदम है। आतंकवाद और व्यापार साथ-साथ नहीं चल सकते हैं। एलओसी व्यापार का इस्तेमाल पाकिस्तान की ओर से राज्य में सक्रिय राष्ट्र विरोधी तत्वों तक हवाला राशि, नशा और हथियार पहुंचाने के लिए हो रहा था। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता भी मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने जम्मू-पुंछ के बाद ऊधमपुर-डोडा में भारी मतदान के लिए लोगों का आभार जताया। दोनों संसदीय सीटों के लिए 70 फीसद मतदान होना लोगों के उत्साह को दिखाता है। उन्होंने कहा कि लोगों ने देश की उन्नति और मजबूती के लिए वोट डाला है।

उन्होंने दावा कि भाजपा जम्मू व लद्दाख संभाग के साथ कश्मीर में भी खाता खोलेगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र का हवाला देते हुए जुगल ने कहा कि सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफस्पा) का विरोध कर यह पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। पीडीपी प्रधान महबूबा मुफ्ती के कश्मीर में जंगल राज होने संबंधी बयान पर जुगल किशोर ने कहा कि यह इस पार्टी की हताशा का सुबूत है। सत्ता में कश्मीर की पार्टियां कुछ और बोलती हैं, लेकिन जैसे ही कुर्सी जाती है, उनकी भाषा बदल जाती है। उन्होंने दावा किया इस बार पीडीपी व नेकां जैसी पार्टियों को नकार कर भाजपा राज्य में अपने बलबूते सरकार बनाएगी। भाजपा सांसद ने कहा कि जम्मू में अवैध रूप से बसे रो¨हग्याओं को जाना ही होगा। केंद्र सरकार व भाजपा हाईकमान इस मुद्दे पर बिलकुल स्पष्ट हैं। कोई भी विदेशी अवैध रूप से किसी दूसरे देश में नहीं रह सकता है।

chat bot
आपका साथी