Kashmiri Pandits : घाटी में हो रही हत्याओं के विरोध में आगे आएं मुस्लिम संगठन : अश्विनी चिरंगू

घाटी में हिंदुओं की चुन चुन कर हत्याएं की जा रही हैं। कश्मीरी में कुुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी हो रही इन हत्याओं की निंदा की है। चिरंगू ने कहा कि घाटी के अन्य मुस्लमान लोगों को भी इन घटनाओं के विरोध में खड़े होना चाहिए।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 02:30 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 02:30 PM (IST)
Kashmiri Pandits : घाटी में हो रही हत्याओं के विरोध में आगे आएं मुस्लिम संगठन : अश्विनी चिरंगू
दशकों से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की दिशा में काम कर रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : घाटी में हो रही गैर मुस्लिमों की हत्याओं की पनुन कश्मीर के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चिरंगू ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि 1990 के हालात बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यहां पर हिंदुओं पर लक्ष्य साध कर हमले हो रहे हैं और भय का वातावरण बनाया जा रहा है। लेकिन देश विरोधी लोग अपने मंसूबों में कामयाब नही हो पाएंगे। केंद्र सरकार इन देश विरोधी लोगों का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। घाटी में बाहरी राज्यों के मजदूर तबके के लोगों की हत्याएं कर देना अमानवीय घटना है।

उन्होंने विश्व के मुस्लिम संगठनों से अपील की कि वे आगे आएं और कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यक लोगों की हो रही हत्याओं की कड़ी निंदा करें। घाटी में हिंदुओं की चुन चुन कर हत्याएं की जा रही हैं। कश्मीरी में कुुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी हो रही इन हत्याओं की निंदा की है। चिरंगू ने कहा कि घाटी के अन्य मुस्लमान लोगों को भी इन घटनाओं के विरोध में खड़े होना चाहिए।

वहीं जम्मू कश्मीर में आतंक को बढ़ावा देने का काम कर रहे पाकिस्तान को अश्विनी चिरंगू ने कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत की धरती पर खून खराबा करवा रहा है। दशकों से पाकिस्तान इस काम में लगा हुआ है। लेकिन मैं पाकिस्तान को साफ शब्दों में बता दूं कि आखिर में उसे कुछ हासिल नही होगा। दशकों से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की दिशा में काम कर रहा है।

पाकिस्तान द्वारा भेजे जाने वाले आतंकियों को भारतीय सेना मार भगा रही है। पाकिस्तान को आज भी कुछ हासिल नही होने वाला और न ही कल कुछ हासिल होगा। पाकिस्तान को यही सलाह है कि वह नेकी की राह पर काम करे और जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाना बंद करे। नही तो ऐसा समय आ सकता है कि पाकिस्तान देश विदेश में अपने आप को पूरी तरह से अकेला पाएगा। 

chat bot
आपका साथी