Jammu Kashmir BJP: अशोक कौल बोले- कारगिल में विकास के नजरिए से काम करे भाजपा

भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने लद्दाख की कारगिल जिला इकाई को विकास को तेजी देने के नजरिए से काम करने के निर्देश दिए हैं। अशोक कौल बुधवार दोपहर को कारगिल जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 08:35 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 08:35 PM (IST)
Jammu Kashmir BJP: अशोक कौल बोले- कारगिल में विकास के नजरिए से काम करे भाजपा
भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल दोपहर को कारगिल जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने लद्दाख की कारगिल जिला इकाई को विकास को तेजी देने के नजरिए से काम करने के निर्देश दिए हैं। लेह के बाद कारगिल में भाजपा की गतिविधियाें को तेजी देने के लिए पहुंचे अशोक कौल बुधवार दोपहर को कारगिल जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में विधान परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी इनायत अली, भाजपा उपअध्यक्ष मोहम्मद अली मजाज , मीडिया सचिव मोहम्मद हसन पाशा, जिला प्रधान हाजी अब्दुल हुसैन आदि मौजूद थे। बैठक में अशोक कौल ने कारगिल के 16 मंडलों के प्रधानों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के नेताओं को कारगिल में भाजपा को जमीनी सतह पर मजबूत बनाने के लिए अपनी गतिविधियों में तेजी लाकर नए कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र के मसलों के साथ पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय हुई।

अशोक काैल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा को कारगिल में मंडल स्तर तक गतिविधियों को तेजी देकर युवाओं को साथ जोड़ने के लिए कहा है। युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई है कि वे दूरदराज इलाकों में केंद्र प्रायोजित योजनाओं से लोगों के आर्थिक स्तर को बेहतर बनाने में भी सहयोग दें। 5 मार्च तक कारगिल में रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देंगे।इससे पहले अशोक कौल ने लेह व नोबरा में बैठकें कर वहां पार्टी की गतिविधियों को तेजी दी जाए। उन्होंने लेह में नए कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने के कदमों का जायजा लेने के साथ आधार बढ़ाने के लिए काम कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का भी हौंसला बढ़ाया था। कौल लद्दाख में संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देने के बाद पांच मार्च को जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी