National Conference जम्मू मेें धराशाई, राणा के भाजपा में शामिल होते ही उनके सिपाहसालारों ने भी दिया इस्तीफा

नेशनल कांफ्रेंस का एक प्रांतीय सचिव दो जिला अध्यक्ष दो जम्मू नगर निगम के कारपोरेटर और महिला विंग की ब्लाक अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी राणा को अपना समर्थन दे दिया है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 08:43 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 08:43 PM (IST)
National Conference जम्मू मेें धराशाई, राणा के भाजपा में शामिल होते ही उनके सिपाहसालारों ने भी दिया इस्तीफा
राणा और सलाथिया के भाजपा में शामिल होते ही उनके सिपाहसालार भी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने लगे हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता : नेशनल कांफ्रेंस दो दिग्गज नेताओं प्रांतीय प्रधान रहे देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया के भाजपा में शामिल होते ही उनके सिपाहसालार भी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने लगे हैं। नेशनल कांफ्रेंस का एक प्रांतीय सचिव, दो जिला अध्यक्ष, दो जम्मू नगर निगम के कारपोरेटर और महिला विंग की ब्लाक अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी राणा को अपना समर्थन दे दिया है।

एक ही दिन में नेशनल से इस्तीफा देने वाले नेताओं में प्रांतीय सचिव अर्शद चौधरी, जम्मू शहरी जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह जम्वाल, जम्मू ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सोमनाथ खजूरिया, भलवाल ब्लाक के अध्यक्ष अशोक सिंह मन्हास और जम्मू नगर निगम के कारपोरेटर एस सुच्चा सिंह और ब्लाक मथवार की महिला विंग की अध्यक्ष रेखा लंगेह शामिल हैं। सभी ने नेशनल कांफ्रेंस की प्राथमिक सदस्यता और पद से त्यागपत्र दे दिया है।

इसबीच, नेशनल कांफ्रेंस के जिला कमेटी और जम्मू शहरी जिला कमेट के दो सदस्यों ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से त्यागपत्र दे दिया है। इनमें एस सुच्चा सिंह, संजीव गुप्ता, संजीव हांडा, एस. अजीत पाल सिंह, दलबीर सिंह, राहुल शर्मा, संजीव दीवान, कुलदीप घई, एस. जसविंदर सिंह, संजीव महाजन, एस गुरिंदर सिंह सभी उपाध्यक्ष और जम्मू शहरी जिला संयुक्त सचिव अशोक कुमार शामिल हैं।

इतना ही नहीं, जम्मू पश्चिम नेशनल कांफ्रेस के ब्लाक कमेटी के जिन सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है, उनमें जम्मू पश्चिम के ब्लाक सचिव सुरिंदर खन्ना, जम्मू पश्चिम के ब्लाक उपाध्यक्ष राजिंदर बंद्राल, चैन सिंह जामवाल, बलराम सिंह अंताल और कुलभूषण सिंह ने भी नेशनल कांफ्रेंस को इस्तीफा सौंप देकर भाजपा में शामिल देवेंद्र सिंह राणा को समर्थन दिया है। इस तरह एक दिन में सैकड़ों की संख्या में नेकां के सक्रिय नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। इससे जम्मू संभाग में नेकां औंधे मुंह गिरा है। यहां पार्टी की बुनियाद समाप्त होने की कगार पर पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी