दीपावली के लिए जम्मू में दीये तैयार करने में जुटे कारीगर

जागरण संवाददाता जम्मू भारतीय बाजार में चीन की पकड़ लगातार कमजोर हो रही है। वास्तविक ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:04 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:04 AM (IST)
दीपावली के लिए जम्मू में दीये तैयार करने में जुटे कारीगर
दीपावली के लिए जम्मू में दीये तैयार करने में जुटे कारीगर

जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय बाजार में चीन की पकड़ लगातार कमजोर हो रही है। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की हरकतों को देखकर केंद्र सरकार पहले ही चीन से कुछ सामान का आयात बंद कर चुकी है। भारतीय लोगों में भी चीन के खिलाफ गुस्सा है। लिहाजा इस बार दीपावली में चीन निर्मित सामान की जगह भारतीय सामान को ही तरजीह मिलेगी। इसलिए इस बार मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कामगारों में उम्मीद की किरण जगी हैं। इन लोगों का मानना है कि इस बार दीपावली में लोग चाइनीज लड़ियों के बदले भारतीय परंपरा को बढ़ाते हुए लोग मिट्टी के दीपक का इस्तेमाल करेंगे। इसी आस में कुम्हारों ने दीये बनाने का काम तेज कर दिया है।

शहर के बाहरी हिस्से पौनी में मिट्टी के दीये बनाने में जुटे देस राज ने कहा कि वर्तमान समय में जो हालात बन रहे हैं, उससे लगता है कि लोगों का रुझान अब देसी सामान की ओर रहेगा। ऐसे में मिट्टी के दीपक बिकने की उम्मीदें हैं। हालांकि अभी दीपावली दूर है, लेकिन अभी से काम करेंगे तभी समय पर दीपक उपलब्ध करा पाएंगे। वहीं निक्की तवी क्षेत्र के रहने वाले मोहन दास ने बताया कि पांच तरह के दीपक बना रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे आने वाले त्योहारों में अधिक से अधिक दीपक जलाएं। यह हमारी संस्कृति भी है और परंपरा भी। साथ ही ये दीपक किसी का पारंपरिक रोजगार भी है। प्रजापति समाज के प्रतिनिधि जीएल डफारा ने कहा कि केंद्र सरकार को कोई ऐसी योजना तैयार करनी चाहिए कि मिट्टी के बर्तन बनाने वाले लोगों को सीधा लाभ हो सके।

chat bot
आपका साथी