Indian Army : स्वर्णिम विजय वर्ष पर सेना ने शुरू की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता

भारतीय सेना ने 3 से 13 अगस्त तक आनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसमें कोई भी भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकता है। प्रतिभागियों को आनलाइन प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।सेना की पहल स्वर्णिम विजय वर्ष के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:29 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:29 PM (IST)
Indian Army : स्वर्णिम विजय वर्ष पर सेना ने शुरू की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता
सेना ने देश के हर नागरिक को क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है।

जम्मू, जेएनएन : 1971 के युद्ध मेें पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के 50वें वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय सेना ने 3 से 13 अगस्त तक आनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसमें कोई भी भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकता है। प्रतिभागियों को आनलाइन प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। सेना की पहल स्वर्णिम विजय वर्ष के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया है। स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

#IndianArmy is conducting an Online Quiz from 03 to 13 Aug 2021 to celebrate #SwarnimVijayVarsh. Quiz available on https://t.co/ZL3yqDi5uL

and is open to all Indian Citizens. Certificates will be awarded to all participants.

For participating in quiz click https://t.co/VPbOqCernE pic.twitter.com/gb5krUns5h

— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) August 3, 2021

ज्ञात रहे कि 1971 के शहीदों की याद में दिल्ली में वार मेमोरियल से चली स्वर्णिम विजय मशाल भी देश के विभिन्न हिस्सों से होते हुए लद्दाख पहुंची हुई है। वहां उन शहीदों की याद में हर दिन कार्यक्रम किए जा रहे हैं। वर्तमान में वह मशाल सियाचिन पहुंच चुकी है। वहां मशाल का सेना के जवानों ने भव्य स्वागत किया। इस पूरे वर्ष स्वर्णिम विजय दिवस पर देश भर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन सेना के सौजन्य से किया जा रहा है।

सेना के कार्यक्रमों से न केवल जवानों का हौसला बढ़ाया जा रहा है साथ ही आम नागरिकों में राष्ट्रप्रेम का जज्बा भरा जा रहा है। उन्हें विश्वास दिलाया जा रहा है कि जब तक भारतीय फौज डटे हैं, तब तक देश के नागरिक चैन से फख्र से रहेें। देश के दुश्मनों को समय-समय पर करारा जवाब दिया जाएगा। सरहद की रक्षा के जवान दिनरात जवान तैनात रहते हैं। बहरहाल, सेना ने देश के हर नागरिक को 13 अगस्त तक चलने वाले क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। क्विज में हर तरह के प्रश्न होंगें। सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल होंगे।

chat bot
आपका साथी