Kashmir: कुपवाड़ा में एलओसी पर तैनात जवान गोलीबारी में घायल, घुसपैठ की आशंका

सीमा सुरक्षा में तैनात संतरी ने चेतावनी के बाद जिस तरफ हलचल हो रही थी उस तरफ फायरिंग की। इसी दौरान 46 वर्षीय जसबीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 03:19 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 03:19 PM (IST)
Kashmir: कुपवाड़ा में एलओसी पर तैनात जवान गोलीबारी में घायल, घुसपैठ की आशंका
गोलीबारी के दौरान जवान जसबीर सिंह घायल हो गया।

श्रीनगर, जेएनएन। उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात एक जवान जसवीर सिंह बीती रात गोली लगने से जख्मी हो गया है। फिलहाल गोली लगने के कारणों का अधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन लेकिन सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा में तैनात जवानों ने सीमा पर कोई हलचल देखी। जवानों ने पहले तो चेतावनी दी परंतु जब इसके बाद भी मूवमेंट जारी रही तो जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि इसी गोलीबारी के दौरान जवान जसबीर सिंह घायल हो गया। जसबीर गोली लगते ही जमीन पर गिर गया। जवान के घायल होने पर उसके साथियों ने उसे तुरंत उठाया और अस्पताल भर्ती कराया। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोलीबारी की यह घटना एलओसी पर स्थित अनिल पोस्ट की है। रात 10.30 बजे के करीब पाकिस्तान की ओर से इस ओर घुसपैठ होने की आशंका होने पर जवानों ने गोलीबारी की।

सीमा सुरक्षा में तैनात संतरी ने चेतावनी के बाद जिस तरफ हलचल हो रही थी, उस तरफ फायरिंग की। इसी दौरान 46 वर्षीय जसबीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि जवान घुसपैठियों की फायरिंग में जख्मी हुआ है या अपने ही किसी साथी की गोली से। 

chat bot
आपका साथी