श्रीनगर हवाई अड्डे पर सेना के जवान को कुपवाड़ा की 2 लड़कियों के साथ पकड़ा

इसी महीने 12 सितंबर को पर्यटन पुलिस ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश निवासी लांस नायक अशोक कुमार पॉल को बांडीपोरा की दो लड़कियों के साथ पकड़ा था। यह जवान अजास बांडीपोरा में तैनात था जबकि दोनों नाबालिग लड़कियों भी वहीं की रहने वाली थी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 01:43 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 01:44 PM (IST)
श्रीनगर हवाई अड्डे पर सेना के जवान को कुपवाड़ा की 2 लड़कियों के साथ पकड़ा
श्रीनगर हवाई अड्डे पर सेना का जवान दो लड़कियों के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था।

श्रीनगर, जेएनएन। श्रीनगर हवाई अड्डे पर तैनात पर्यटन पुलिस ने सेना के एक जवान को कुपवाड़ा की दो स्थानीय लड़कियों के साथ पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया है। पर्यटन पुलिस के जवानों का कहना है कि जवान दोनों लड़कियों के साथ हवाई अड्डे में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। उन्हें उस पर शक हुआ और उन्होंने उसे व दोनों लड़कियों को हुमाहामा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।

आपको जानकारी हो कि श्रीनगर में यह दूसरा मामला है जब सेना के जवान को हवाई अड्डे में स्थानीय लड़कियों को पकड़ा गया है। इससे पहले भी पर्यटन पुलिस ने 12 सितंबर को सेना के एक जवान को बांडीपोरा की दो नाबालिग लड़कियों के साथ पकड़ा था। उसे भी उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए जवान और दोनों लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सैन्य जवान की पहचान सिपाही रोशन कुमार के रूप में की गई है। वह घाटी में टेटवाल इलाके में तैनात है जबकि उसके साथ पाई गई दोनों लड़कियां भी टेटवाल कुपवाड़ा की हैं।

वहीं हुमाहामा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कोई गंभीर मामला नहीं था। जवान व दोनों लड़कियों से मात्र पूछताछ की गई। लड़कियों ने बताया कि सैन्य जवान उनका पारिवारिक मित्र है और वह घर जा रहा था। उसे छोड़ने के लिए ही वह एयरपोर्ट आई थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। जब यह साफ हो गया कि लड़कियों द्वारा कही बात सही है तो उन्हें छोड़ दिया गया।

आपको जानकारी हो कि इसी महीने 12 सितंबर को पर्यटन पुलिस ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश निवासी लांस नायक अशोक कुमार पॉल को बांडीपोरा की दो लड़कियों के साथ पकड़ा था। यह जवान अजास बांडीपोरा में तैनात था जबकि दोनों नाबालिग लड़कियों भी वहीं की रहने वाली थी।  

chat bot
आपका साथी