Army in Kashmir: बर्फ हटाकर लोगों की मुश्किलें आसान कर रही सेना, कश्मीरियों के लिए बनी मसीहा

जम्मू-कश्मीर के दूरदराज क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बीच सेना सुख दुख की साथी बनकर लोगों की मदद कर रही है। गर्भवती महिलाओं बुर्जुगों को अस्पताल पहुंचाने में आगे रहने वाली सेना ने बांडीपोरा के अरागाम इलाके के अस्पताल से बुर्जुग के शव को घर पहुंचाने में मदद की।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 01:30 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 01:30 PM (IST)
Army in Kashmir: बर्फ हटाकर लोगों की मुश्किलें आसान कर रही सेना, कश्मीरियों के लिए बनी मसीहा
जवानों ने बर्फ हटाने वाले मशीनों के मदद से रास्ता खुलवाकर वाहन को अपनी मंजिल की ओर भेजा।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू-कश्मीर के दूरदराज क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बीच सेना सुख दुख की साथी बनकर लोगों की मदद कर रही है। गर्भवती महिलाओं, बुर्जुगों को अस्पताल पहुंचाने में आगे रहने वाली सेना ने बांडीपोरा के अरागाम इलाके के अस्पताल से बुर्जुग के शव को घर पहुंचाने में मदद की। बांडीपोरा से शव को को घर ले जा रहे अरागाम के निवासियों का वाहन बर्फ में फंस गया। यह मामला सेना की नजर में आने के बाद जवानों ने बर्फ हटाने वाले मशीनों के मदद से रास्ता खुलवाकर वाहन को अपनी मंजिल की ओर भेजा। अरागाम के निवासियों ने मदद करने के लिए सेना के जवानों का आभार जताया।

सेना भारी बर्फबारी का सामना कर रहे इलाकों में लोगों की मदद के लिए अभियान चला रही है। लोग कोई भी परेशानी होने पर सेना से संपर्क स्थापित करते हैं। ऐसे में अब तक कई गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने के बाद जच्चा बच्चा को घर तक पहुंचाने में भी मदद दी जा रही है।

इसके साथ सेना बर्फ से कटे कश्मीर के दूरदराज इलाकों में मेडिकल, अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। बर्फ से कटे होने के कारण बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं नही मिल रही है। ऐस में घर के पास जाकर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। सेना दूरदराज इलाके के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है। ऐसे में सेना लोगों के उनके बारे में सारी जानकारी रखती है। इसके साथ जवान अपने इलाके में सड़क हादसों, हिमस्खलन आदि की जानकारी मिलने के बाद भी मदद करने के लिए हरकत में आ जातें है। दूरदराज इलाकों में सेना की यह मुहिम बर्फबारी शुरू होने के साथ ही आरंभ हो गई थी। ऐसे में लोगों को भी सेना का बहुत सहारा है।

chat bot
आपका साथी