Kashmir : जामा मस्जिद श्रीनगर में सामूहिक नमाज पढ़ने के लिए अभी कुछ दिन और करना होगा इंतजार

अंजुमन औकाफ ने प्रशासन के इस आदेश का विरोध किया है। उन्होंने तर्क दिया कि इस तरह किसी धर्म की स्वतंत्रता पर हस्तक्षेप सही नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हालात में और सुधार होने पर ही सामूहिक नमाज पढ़ने की इजाजत दी जाएगी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:07 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 03:15 PM (IST)
Kashmir : जामा मस्जिद श्रीनगर में सामूहिक नमाज पढ़ने के लिए अभी कुछ दिन और करना होगा इंतजार
श्रीनगर जामा मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी।

जम्मू, जेएनएन : श्रीनगर के एतिहासिक जामा मस्जिद मेंं सामूहिक नमाज पढ़ने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। प्रशासन ने इस जुमे को भी श्रीनगर जामा मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी। यह रोक कोरोना महामारी के चलते लगाई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हालात में और सुधार होने पर ही सामूहिक नमाज पढ़ने की इजाजत दी जाएगी।

वहीं अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद ने हालांकि प्रशासन के इस आदेश का विरोध किया है। उन्होंने तर्क दिया कि इस तरह किसी धर्म की स्वतंत्रता पर हस्तक्षेप सही नहीं है। आज जुमा होने की वजह से प्रशासन ने देर रात से ही जामा मस्जिद व उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ दी थी। मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में एकत्र न हो इसके लिए एहतियातन यह कदम उठाए गए थे।

अंजुमन औकाफ के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब वे मस्जिद में पहुंचे तो सुरक्षाबलों ने उन्हें दरवाजे खोलने की इजाजत नहीं दी। न ही किसी नमाज को मस्जिद के भीतर प्रवेश करने दिया गया। लोगों से अपील की गई कि वे नमाज अपने घरों में ही पढ़ें। अभी भी कोरोना का डर बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने यह कदम उनकी भलाई के लिए ही उठाया है। प्रशासन की इस सख्ती की वजह से लोग मस्जिद में नहीं आए और बाहर से ही वापस लौट गए।

वहीं अंजुमन के अधिकारियों का कहना था कि अब हालात में काफी सुधार है। अगर प्रशासन सामूहिक नमाज की इजाजत दे भी देता तो वे कोरोना नियमों का पालन करते हुए नमाज अदा करवाते। इस तरह धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं है। प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में काफी रोष है।

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह आदेश लोगों के हित में लिया गया है। हालात में बेशक सुधार हुआ है परंतु कोरोना फैलने का खतरा अभी भी बना हुआ है। खतरा टलने पर जामा मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी जाएगी। लोगों को इसके लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी