J&K UT Judo Championship: अंजलि, स्तुति, अंबिका ने जेएंडके यूटी जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते

अंजलि स्तुति और अंबिका ने जेएंडके यूटी जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।मौलाना आजाद स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 150 खिलाड़ी सब जूनियर वर्ग में भाग ले रहे हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 04:21 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 04:21 PM (IST)
J&K UT Judo Championship: अंजलि, स्तुति, अंबिका ने जेएंडके यूटी जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते
विकास डोगरा और ऋतिका सलाथिया विशेष अतिथियों के रूप में मौजूद थे। उन्होंने पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

जम्मू, जागरण संवाददाता। अंजलि, स्तुति और अंबिका ने जेएंडके यूटी जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।

मौलाना आजाद स्टेडियम के पुराने इंडोर कांप्लेक्स स्थित जूडो हॉल में तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 150 खिलाड़ी सब जूनियर वर्ग में भाग ले रहे हैं। जेएंडके जूडो एसोसिएशन द्वारा जेएंडके ओलंपिक एसोसिएशन और जम्मू कश्मीर स्पोटर्स काउंसिल के तत्वाधान से प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव विकास गुप्ता की देखरेख में हो रहे हैं।

लड़कियों के सब जूनियर वर्ग के 36 किलोग्राम भार वर्ग में अंजलि कुमार ने स्वर्ण, शिवांशी ने रजत पदक और संजीवनी व शमीना ने कांस्य पदक जीते। 44 किलोग्राम भार वर्ग में अदन अरशद स्वर्ण पदक, इशिता महाजन रजत पदक और पलक मेहरा कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही।

28 किलोग्राम भार वर्ग में अंबिका महाजन स्वर्ण और ऐंजल मेहरा ने रजत पदक जीते। 32 किलोग्राम भार वर्ग में सुबाना अख्तर ने पहला और अक्षरा शर्मा ने दूसरा स्थान पाया।

लड़कियों के अंडर 12 आयुवर्ग के अंतर्गत विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले हुए। 36 किलोग्राम भार वर्ग में नगम प्रीत कौर ने स्वर्ण पदक और प्रिया शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्तुति अबरोल ने स्वर्ण पदक और रिदि्मा सम्बयाल ने रजत पदक हासिल किया।

लड़कियों के अंडर 14 आयुवर्ग में हादिया शाहिद ने स्वर्ण, नंदिनी चिब ने रजत पदक, तनविष्का और मीनाक्षी भगत ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीते।

आज दूसरे दिन के मुकाबलों के समापन अवसर पर विकास डोगरा और ऋतिका सलाथिया विशेष अतिथियों के रूप में मौजूद थे। उन्होंने पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी