Jammu : महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के चलते प्रदेश में अराजकता का माहौल : आप

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जम्मू जिला प्रधान चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जो भी लोगों से वादे किए थे उनमें से कोई भी पूरा नहीं किया गया। महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के चलते प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 03:52 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 03:52 PM (IST)
Jammu : महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के चलते प्रदेश में अराजकता का माहौल : आप
जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के चलते विकास का पहिया थम गया है।

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : मीरां साहिब के गांव गाजिया में रविवार को आम आदमी पार्टी की एक बैठक हुई, जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जम्मू जिला प्रधान चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जो भी लोगों से वादे किए थे, उनमें से कोई भी पूरा नहीं किया गया। जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के चलते प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।

जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के चलते विकास का पहिया थम गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को प्रदेश का दर्जा मिलना चाहिए, तभी विधानसभा के चुनाव करवाए जाने चाहिए। चंद्रप्रकाश ने कहा कि आज केवल थोड़े समय में ही आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में अपनी जड़ें काफी मजबूत कर ली है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जम्मू संभाग से कई लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं और उसमें शामिल होकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।

इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा उनके गांव में पहुंचने पर लोगों ने पार्टी नेताओं का अपना कर स्वागत किया और साथ ही उनसे कहा कि उनका गांव आज भी पिछड़ा हुआ है। गांव में नाममात्र के विकास कार्य हुए हैं। गांव में जो अधूरे विकास कार्य हैं, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गांव के लोगों को भरोसा दिलाया कि जो भी समस्याएं उनके समक्ष रखी गई है इसका प्रशासन से हल करवाने के लिए पूरी प्राथमिकता से कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर रुड़ा राम, अमित सूदन, नीलम कुमारी, कौशल्या देवी, बंशीलाल, गिरधारी लाल, जगदीश लाल, रमेश कुमार, छोटू राम आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी