जीएमसी में ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई में धांधली का का आरोप

जागरण संवाददाता जम्मू कोरोना महामारी के दौर में जीएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी पर शु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:37 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:37 AM (IST)
जीएमसी में ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई में धांधली का का आरोप
जीएमसी में ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई में धांधली का का आरोप

जागरण संवाददाता, जम्मू : कोरोना महामारी के दौर में जीएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी पर शुक्रवार को शिवसेना डोगरा फ्रंट ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई में घपले का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोजाना 240 सिलेंडर लगने चाहिए, लेकिन 840 सिलेंडरों की खपत हो रही है। ऐसे में बाकी सिलेंडर कहां जा रहे हैं। इसकी जांच की जाए। कार्यकर्ताओं ने ने कहा कि पूरे मामले में जम्मू मेडिकल कॉलेज के प्रिसिपल लोगों के समक्ष आकर जवाब दें। अस्पताल में सुविधाओं की कमी को लेकर भी डोगरा फ्रंट शिव सेना ने प्रदर्शन किया व प्रिसिपल के खिलाफ नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि ऑक्सीजन के सिलेंडरों में हो रही हेराफेरी पर से परदा हटना चाहिए। जो भी कसूरवार हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं की कमी के मामले में प्रबंधन ही जिम्मेदार हैं।

chat bot
आपका साथी