AIIMS Hospital Jammu: धीमी गति में चल रहा एम्स अस्पताल का निर्माण कार्य, निर्माण सामग्री की सप्लाई भी नहीं हो रही पूरी

AIIMS Hospital Jammu प्रदेश को एम्स बनने के बाद बडी राहत मिलने वाली है। क्योंकि केंन्द्र सरकार की तरफ से जम्मू को एम्स जैसा तोहफा दिया गया था। केंन्द्र सरकार की तरफ से प्रदेश में विकास करने के कई कदम उठाए गए है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 01:53 PM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 01:53 PM (IST)
AIIMS Hospital Jammu: धीमी गति में चल रहा एम्स अस्पताल का निर्माण कार्य, निर्माण सामग्री की सप्लाई भी नहीं हो रही पूरी
एम्स विजयपुर बनाने का काम कछुए की चाल में चल रहा है।

सांबा, संवाद सहयोगी: एक बार फिर से जम्मू को मार पडती नजर आ रही है। क्योंकि यहा पर निर्माण कार्य में रोडा दिख रहा है। केंन्द्र सरकार की तरफ से देश के कई प्रदेशों में एम्स बनाने को मंजूरी दी गई थी। लेकिन जम्मू में एम्स बनाने का काम धीमी गति में चल रहा है। जबकि बाकी जिन जगहों पर एम्स बनाने की मंजूरी दी गई थी। वहां पर काम काफी तेज गति में चल रहा है। इसके पीछे एक मात्र कारण समय पर निर्माण सामग्री का सामान ना मिलना है।

विजयपुर आते जाते सड़क कि दोनों तरफ एम्स की इमारतों को बनते देखा जा रहा है। लेकिन काम इतनी धीमी गति से चल रहा है कि इमारते जल्दी खडी होती नजर नहीं आ रही है। क्योंकि भवन निर्माण के लिए जो सामग्री चाहिए उसकी समय पर सप्लाई नहीं हो रही है। इस मामले को लेकर एम्स बनाने वाली कंपनी या फिर सरकार के आला अधिकारियों की तरफ से कोई बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्हें समय पर सामान नहीं मिल रहा है। जिससे की काम उस गति में नहीं चल रहा है। जिस गति में उसे पूरा होना चाहिए। हालांकि केंन्द्र सरकार की तरफ से कई और राज्यों में एम्स बनाने का काम चल रहा है। वहा पर तयशुदा समय पर काम चल रहा है। सामान की पूरी सप्लाई हो रही है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश को एम्स बनने के बाद बडी राहत मिलने वाली है। क्योंकि केंन्द्र सरकार की तरफ से जम्मू को एम्स जैसा तोहफा दिया गया था। केंन्द्र सरकार की तरफ से प्रदेश में विकास करने के कई कदम उठाए गए है। जिससे की प्रदेश वासियों को यहा पर ही बेहतर सुविधा दी जा सके। प्रदेश को भाजपा सरकार की तरफ से कई बडे प्रोजेक्ट दिए गए। जिस पर काम भी चल रहे है। इस समय प्रदेश में रेलवे के बडे पुल को बनाया गया। कई टनल बनाकर विकास किया गया है। लेकिन दूसरी तरफ एम्स विजयपुर बनाने का काम कछुए की चाल में चल रहा है।

सूत्रों का कहना है कि एम्स बनाने में जो निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होता है। वह कठुआ जिले से आती है। उसकी पूरी सप्लाई नहीं हो रही है। हर रोज काम करने के लिए जितना सामान चाहिए। उतना बनाने वाली कंपनी को नहीं मिल रहा है। ऐसे में एम्स विजयपुर के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस बारे में एम्स बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों से संर्पक करने का प्रयास किया गया। लेकिन बार बार संर्पक करने के बाद भी उनकी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं दिया गया है।

chat bot
आपका साथी