प्रदेश कार्यकारिणी के बाद अब जिलों में बैठकें करेगी भाजपा, अशोक कौल कश्मीर में देंगे पार्टी गतिविधियों को तेजी

पार्टी ने 10 दिसंबर तक जिलों के साथ मंडलों में भी कार्यकारिणी की बैठकें करने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में बुधवार को श्रीनगर पहुंच रहे संगठन महामंत्री अशोक कौल अनंतनाग में हो रही जिला कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 12:54 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 12:54 PM (IST)
प्रदेश कार्यकारिणी के बाद अब जिलों में बैठकें करेगी भाजपा, अशोक कौल कश्मीर में देंगे पार्टी गतिविधियों को तेजी
प्रदेश भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपने बलबूते पर सरकार बनाने का लक्ष्य तय किया है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद अब भाजपा जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों में कार्यकारिणी की बैठकें कर पार्टी गतिविधियों को तेजी देगी। संगठन महामंत्री अशोक कौल कश्मीर में पार्टी की बैठकों में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमाें की रूपरेखा तय करेंगे।

प्रदेश भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपने बलबूते पर सरकार बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए पार्टी ने अन्य दिलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए भी दरवाजे खोल रखे हैं। ऐसे में अब जिलों में होने वाली इन बैठकों में भी यह रणनीति बनेगी कि मंडल स्तर पर पार्टी के एक बूथ दस यूथ जैसे कार्यक्रमों को कामयाब बनाने के लिए क्या कार्रवाई की जानी है।

पार्टी ने 10 दिसंबर तक जिलों के साथ मंडलों में भी कार्यकारिणी की बैठकें करने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में बुधवार को श्रीनगर पहुंच रहे संगठन महामंत्री अशोक कौल अनंतनाग में हो रही जिला कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे। वह कश्मीर में पार्टी की गतिविधियों को तेजी देने के लिए विभिन्न जिलों के वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी के निदानिर्देश भी देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना का कहना है कि सोलह नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी के बाद अब संगठन का विस्तार करने के लिए कार्यक्रम चलेंगे। इसके तहत मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन करने के साथ प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए अब की बार पचास पार का नारा दिया है। इसे हकीकत बनाने के लिए हमने बड़े पैमाने पर तैयारी की है। ऐसे में जम्मू संभाग के साथ कश्मीर संभाग में भी युवाओं को साथ जोड़ने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना एक अच्छा संकेत है। पार्टी जम्मू कश्मीर में लगातार मजबूत हो रही है।  

chat bot
आपका साथी