भाजपा के राज में जनता से दूर होता गया प्रशासन: भल्ला

जागरण संवाददाता जम्मू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने उपराज्यपाल मनोज सिन्ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:02 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:02 AM (IST)
भाजपा के राज में जनता से दूर होता गया प्रशासन: भल्ला
भाजपा के राज में जनता से दूर होता गया प्रशासन: भल्ला

जागरण संवाददाता, जम्मू :कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अनुरोध किया है कि वह लोगों और प्रशासन के बीच बढ़ती खाई को दूर करने के लिए सेतु का काम करें। मौजूदा हालातों को देखते हुए जनता की बुनियादी मांगों को समझना और उनका निवारण करना सरकार का काम है। लोगों को सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं, लेकिन पूरी नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से कहा कि वह दिल्ली बैठे नीति निर्धारकों से कहे कि जम्मू कश्मीर के लोगों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पॉलिसी तैयार करें, ताकि लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जा सके। भल्ला ने रविवार को गांधी नगर विधान सभा क्षेत्र के ओल्ड शेख नगर में लोगों की समस्याओं सुनीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वर्ष 2014 में लोगों को जिन परियोजनओं के निर्माण का सपना दिखाया था, वह पूरा नहीं हो पाया है। जम्मू संभाग के लोग बीते 24 घंटों से पानी की सप्लाई के लिए तरस रहे हैं। उप राज्यपाल प्रशासन पीएचई विभाग में दिहाड़ीदार श्रमिकों को नाकरियों में पक्का नही कर रही है। जिससे हजारों कर्मचारी सरकारी नौकरी करने पर भी खुद को दो दशकों से बेरोजगार समझ रहे हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि पीएचइ विभाग के कर्मचारियों को नौकरियों में पक्का करें और उनका बकाया वेतन भी जारी करें।

chat bot
आपका साथी