प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

शहर में रहने वाले पुंछ निवासी एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 25 वर्षीय युवती ने इस संदर्भ में बाहु फोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:00 AM (IST)
प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर में रहने वाले पुंछ निवासी एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 25 वर्षीय युवती ने इस संदर्भ में बाहु फोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती ने बताया कि अनंतनाग जिले के कोकरनाग निवासी युवक अरशीद हुसैन वानी ने पहले उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। अब वह उसका फोन भी नहीं उठाता। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दो माह पहले नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, जम्मू: कानाचक्क इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के दो माह बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि सतवारी के फलायं मंडाल निवासी युवक सुरेश कुमार ने उनकी पंद्रह वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसाया। दो महीने पहले उसने धोखे से उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित के चंगुल से छूटकर उनकी बेटी घर पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। आरोपित के संपर्को के बारे में जानकारी जुटाकर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी