Jammu: युवती के दुष्कर्म का आरोपी पठानकोट से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का है आरोप

सुरजीत ने पीड़िता को विश्वास दिलाया था कि उसकी बड़ी बहन की शादी हो जाने के बाद वह उससे शादी कर लेगा। चार वर्ष तक दोनों में फोन पर बातें होती रही। सुरजीत कुमार उससे मिलने के लिए जम्मू में आया करता था।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:00 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:00 AM (IST)
Jammu: युवती के दुष्कर्म का आरोपी पठानकोट से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का है आरोप
आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए जम्मू से पुलिस की एक टीम बीते मंगलवार को पठानकोट भेजी गई।

जम्मू, जागरण संवाददाता: गंग्याल पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपित को पंजाब के पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मामले की जांच में पुलिस से सहयोग नहीं कर रहा था इस लिए जम्मू पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोपित से थाने में पूछताछ कर मामले से जुड़े सुराग जुटा रही है।

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2017 में आरोपी सुरजीत कुमार निवासी गांव कुंडी, डाकखाना चश्मा, पठानकोट, पंजाब उसके परिवार के संपर्क में आया था। जिसके उनकी मुलाकातें होने लगी। आरोपित सुरजीत कुमार और उसके परिवार वालों ने पीड़िता के परिवार से दोनों की शादी की बात भी कर ली थी।

सुरजीत ने पीड़िता को विश्वास दिलाया था कि उसकी बड़ी बहन की शादी हो जाने के बाद वह उससे शादी कर लेगा। चार वर्ष तक दोनों में फोन पर बातें होती रही। सुरजीत कुमार उससे मिलने के लिए जम्मू में आया करता था। इस दौरान उसने पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस कर्मियों ने पीड़िता और आरोपित के फोन की कॉल डिटेल को खंगाला। इसके अलावा मामले के गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए है।

आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए जम्मू से पुलिस की एक टीम बीते मंगलवार को पठानकोट भेजी गई। पुलिस टीम ने सुरजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया और जम्मू ले आई। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल: सांबा के सीमावर्ती गांव मधुवन के पास बुधवार दोपहर को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसा मधुवन गांव के पास हुआ, जब मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने सांबा अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान शेरू पुत्र मोहन लाल निवासी जांड़ी हीरानगर के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान परविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी जांड़ी हीरानगर के रूप में हुई है। इस संबंध में घगवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

chat bot
आपका साथी