Jammu: पुलिस दल पर हमला करने वाला आरोपित गिफ्तार, तेजधार हथियार भी बरामद

Crime In Jammu पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर पुलिस कर्मियों ने कुलदीप को रोक लिया। कुलदीप ने पुलिस को सहयोग करने की बजाए। उसे रोकने वाले पुलिस कर्मियों को पिटना शुरू कर दिया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 11:31 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 11:31 AM (IST)
Jammu: पुलिस दल पर हमला करने वाला आरोपित गिफ्तार, तेजधार हथियार भी बरामद
जब कुलदीप की तलाशी ली गई तो उसके पास से तेजधार हथियार टोका बरामद हुआ।

जम्मू, जागरण संवाददाता: शहर के परेड इलाके में एक शातिर अपराधी को पकड़ने आई पुलिस पार्टी पर आरोपी ने हमला कर दिया। हमले में एक पुलिस कर्मी पर हल्की चोट आ गई। पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपित को मौके से दबोच लिया गया। उससे पुलिस ने एक तेजधार हथियार टोके को बरामद किया है।

आरोपित कुलदीप सिंह निवासी जानीपुर कुछ समय पूर्व तक जेल में पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत बंद था। कुछ दिनों पूर्व ही वह जेल से बाहर निकला था और एक बार फिर से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में लग गया। कुलदीप सिंह के विरुद्ध पक्का डंगा पुलिस थाने में पुलिस के काम में दखल देने और अवैध तरीके से तेजधार हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया गया।

बीते वीरवार देर शाम को चौकी प्रभारी परेड ललित कुमार को पुख्ता सूचना मिली कि कुलदीप सिंह उनके इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के आने वाला है। इस सूचना पर परेड चौक में नाका लगाया गया। इस दौरान कुलदीप मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया। पुलिस कर्मियों ने कुलदीप को रुकने का इशारा किया। नाके पर रुकने की बजाए कुलदीप भाग निकला।

पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर पुलिस कर्मियों ने कुलदीप को रोक लिया। कुलदीप ने पुलिस को सहयोग करने की बजाए। उसे रोकने वाले पुलिस कर्मियों को पिटना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ और पुलिस कर्मी वारदात स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कुलदीप को काबू किया। जब कुलदीप की तलाशी ली गई तो उसके पास से तेजधार हथियार टोका बरामद हुआ।

कुलदीप को पूछताछ के लिए सीधे परेड़ पुलिस चौकी में ले जाया गया। कुलदीप से यह जानकारी हासिल की जा रही है कि वह किस वारदात को अंजाम देने के लिए तेजधार हथियार के साथ परेड इलाके में आया था। कुलदीप के खुलासे के बाद कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी