Jammu: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपित काबू, वर्ष 2009 से ढूंढ रही थी पुलिस

वर्ष 2009 में कोर्ट ने उसे भगोड़ा कर घोषित कर दिया था। आरोपित के खिलाफ कोर्ट अब तक दस बार गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुका है। उसकी गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच अगली कार्रवाई के लिए कोर्ट के समक्ष पेश करेगी।

By Edited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:31 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:33 AM (IST)
Jammu: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपित काबू, वर्ष 2009 से ढूंढ रही थी पुलिस
चालान पेश होने के बाद से आरोपित फरार था।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त करवाने के नाम पर 6 लाख 80 हजार रुपये ठगने के फरार आरोपित को क्राइम ब्रांच ने ग्यारह वर्ष बाद दबोच लिया। आरोपित सतपाल उर्फ विशाल निवासी शजूर मजालता, जो मौजूदा समय ग्रेटर कुंजवानी जम्मू में रह रहा है, के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2006 में चालान पेश किया था। आरोपित मामले की कार्रवाई से बचता आ रहा था।

आरोपित के खिलाफ ऊधमपुर निवासी उत्तम चंद ने वर्ष 2002 में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें उसने बताया कि आरोपित ने उसके बेटे को पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर भर्ती करवाने का झांसा दिया था। भर्ती करवाने के नाम पर आरोपित ने उससे 6 लाख 80 हजार रुपये भी ले लिए और उसके साथ धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की तो आरोप सही पाए जाने के बाद चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष चालान भी पेश कर दिया। चालान पेश होने के बाद से आरोपित फरार था।

वर्ष 2009 में कोर्ट ने उसे भगोड़ा कर घोषित कर दिया था। आरोपित के खिलाफ कोर्ट अब तक दस बार गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुका है। उसकी गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच अगली कार्रवाई के लिए कोर्ट के समक्ष पेश करेगी।

टाटा मोबाइल पलटी : सांबा के महेश्वर में टाटा मोबाइल पलटी जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टाटा मोबाइल महेश्वर में सड़क के किनारे खाई में गिर गई। इस हादसे में घायल की पहचान खुरशाद अहमद (25) पुत्र इब्राहिम अली निवासी उतर प्रदेश व शम्मी उम्र 23 पुत्र स्वर्ण ¨सह निवासी वार्ड नम्बर 6 कठुआ के रूप में हुई है। घायलों को जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया।

मोटरसाइकिल फिसलने से युवक घायल: सांबा के रख अम्ब टाली में मोटरसाइकिल स्लिप होने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रोहित शर्मा उम्र 22 पुत्र कश्मीर शर्मा निवासी बेन ग्लाड के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वह सांबा से ग्लाड की ओर जा रहा था। घायल को जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया परन्तु वहां पर डॉक्टरों ने उसकी ¨चताजनक हालत को देखते हुए उसे जी एम सी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी