Jammu : नरवाल में यात्री वाहन से भुक्की की खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

वाहन से करीब साढ़े तेरह किलो 13.5 भुक्की बरामद हुई। जब्त भुक्की को जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में भेज दिया। आरोपित वाहन चालक राजौरी जिले के खवास के रहने वाले कृपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वह इन दिनों मिश्रीवाला कानाचक्क में रह रहा है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:11 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:11 PM (IST)
Jammu : नरवाल में यात्री वाहन से भुक्की की खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
वाहन की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की तीन बोरियां बरामद की गई, जिसमें भुक्की भरी हुई थी।

जम्मू्, जागरण संवाददाता : नरवाल स्थित थोक फल एवं सब्जी मंडी के नजदीक पुलिस ने एक यात्री वाहन से भुक्की की खेप बरामद की। आरोपित इस खेप को कश्मीर से जम्मू लेकर आया था। वाहन से करीब साढ़े तेरह किलो 13.5 भुक्की बरामद हुई है। जब्त भुक्की को जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में भेज दिया। आरोपित वाहन चालक राजौरी जिले के खवास के रहने वाले कृपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वह इन दिनों मिश्रीवाला कानाचक्क में रह रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर शाम को नरवाल पुलिस ने सब्जी मंडी के बाहर नाका लगाया। इस दौरान को कुछ जवानों को पहले से ही सादा कपड़ों में तैनात किया गया था। जैसे ही एक यात्री वाहन नंबर जेके02एआर-3044 सब्जी मंडी के बाहर सड़क से गुजर रहा था तो पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया। नाके पर रुकने की बजाय वाहन चालक भाग निकला। सादा कपड़ों में तैनात पुलिस कर्मियों ने वाहन के आगे अपनी बाइक को रोक लिया। इस दौरान चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

वाहन की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की तीन बोरियां बरामद की गई, जिसमें भुक्की भरी हुई थी। तौलने पर उसका वजन 13.5 किलो था। चालक को पुलिस ने भुक्की की तस्करी के आरोप में हिरासत में ले लिया। काबिले गौर है कि बीते शनिवार को भी त्रिकुटा नगर पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को मादक पदार्थ भुक्की की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपित नशे की इस खेप को रेलमार्ग के जरिये जम्मू लेकर आए थे। जैसे ही वे स्टेशन से बाहर निकले थे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया था।

chat bot
आपका साथी