जम्मू कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए 88 पर्यवेक्षक नियुक्त

जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए 30565 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया है। परीक्षा दो सत्र में होगी। सुबह दस बजे से लेकर बारह बजे तक और दोपहर बाद दो बजे से लेकर चार बजे तक पेपर होंगे।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:38 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:38 PM (IST)
जम्मू कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए 88 पर्यवेक्षक नियुक्त
जम्मू संभाग के लिए 53 और कश्मीर संभाग के लिए 35 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के लिए जम्मू कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए सरकार ने 88 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की हैं। जम्मू संभाग के लिए 53 और कश्मीर संभाग के लिए 35 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा 24 अक्टूबर रविवार को होगी।

जम्मू संभाग में परीक्षा केंद्रों के लिए शाहिदा परवीन, राकेश कुमार, सोनाली अरुण गुप्ता, मोहम्मद अनवर बांडे, राजेश्वर सिंह चाढ़क, कंचन बाला, सुदर्शन कुमार, दविंदर सिंह भाऊ, दीपिका राणा, खालिद हुसैन मलिक, विवेक पुरी, हितेश गुप्ता, प्रियंका भट्ट, मोहम्मद अशरफ, अफशा मसूद, सुखपाल सिंह, चांद किशोर शर्मा, अमित वरमानी, नरिंदर कौर, संजीव राणा, करतार सिंह, राज मोहम्मद, अजीत सिंह, सुशील खजुरिया, आशिमा शेर, सलीम अहमद, सुकृति शर्मा, मुदस्सिर लतीफ, अतुल कुमार, अशोक कुमार, मुजफ्फर मलिक, निसार अहमद, वरिंदर कुमार, खालिद हुसैन, जितेंद्र मिश्रा, राजीव कुमार खजुरिया, उत्तम दास, प्रदीप कुमार, विवेक फोनसा, एजाज केसर मलिक, मोहम्मद रशीद, चंद्रप्रकाश, अफाक अहमद, नरेश कुमार, सुरिंदर पाल शर्मा, फरीद अहमद कोहली, जसमीत सिंह, राकेश कुमार, जावेद इकबाल, विकास धर, परविंद्र कौर, उमेश शर्मा, मोहम्मद अशफाक को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

वही कश्मीर संभाग के लिए जहूर अहमद मागरे, सैयद कादरी, अहमद हुसैन, साहिल एजाज, पीरजादा जहूर अहमद, सुमेरा शमीम, मोहम्मद अशरफ, फियाज अहमद फियाज, रियाज अहमद शाह, हमीदा अख्तर, समर नायक, रोमिन अहमद, बशीर अहमद भट्ट, शाह नवाज शाह, मोहम्मद असद उल्लाह, काजी इरफान, मोहम्मद असलम, इदिल सलीम, मोहम्मद रौफ, तारिक हुसैन, शाहीना खान, एजाज अहमद, गुलजार अहमद, तनवीर उल माजिद, अत्ता उल मुनिम, शबनम रशीद, मलिक वसीम अहमद, आदिल फरीद, जाहिद रशीद, नाजिया हसन, शुरजीत अली नायूक, मीर जाहिदा, सरताज हुसैन, मंतासा बिनटी रशीद, इश्ताक अहमद भट्ट को पर्यवेक्षक बनाया गया। जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए 30565 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया है। परीक्षा दो सत्र में होगी। सुबह दस बजे से लेकर बारह बजे तक और दोपहर बाद दो बजे से लेकर चार बजे तक पेपर होंगे।

chat bot
आपका साथी