Jammu Kashmir: आयुर्वेद अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के लिए मिले 75 लाख

केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री मुंजपरा महिन्द्र भाई ने सोमवार को जम्मू में आयुष अस्पताल का निरीक्षण करने के अलावा आयुष निदेशालय में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा भी की। वह जनसंपर्क अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर के पांच दिवसीय दौरे पर आए हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:36 PM (IST)
Jammu Kashmir: आयुर्वेद अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के लिए मिले 75 लाख
केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री मुंजपरा महिन्द्र भाई ने सोमवार को जम्मू में आयुष अस्पताल का निरीक्षण किया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री मुंजपरा महिन्द्र भाई ने सोमवार को जम्मू में आयुष अस्पताल का निरीक्षण करने के अलावा आयुष निदेशालय में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा भी की। वह जनसंपर्क अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर के पांच दिवसीय दौरे पर आए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बाद में भोजन पर चर्चा की। इसमें उन्होंने भोजन में पोषण तत्वों के बारे में बताया। उन्होंने गैर संक्रमित रोगों से बचाव में भोजन की भूमिका पर भी अपनेे विचार रखे। उन्होंने कहा कि कोविड के समय में आयुर्वेद सप्लीमेंट की विश्वभर में मांग देखने को मिली। उन्होंने क्षार सूत्र, पंचकर्मा, योग और नैचुरोपैथी से लोगों के हो रहे इलाज पर संतोष जताया। उन्होंने अायुर्वेद अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के लिए 75 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने आयुष डाक्टरों और विद्यार्थियों में ज्ञान के आदान प्रदान के लिए उन्हें अन्य प्रदेशों में भेजने को कहा। उन्होंने आयुर्वेद में शोध पर भी जोर दिया ताकि अधिक से अधिक लोग इस पद्वति से इलाज करवाएं।केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले भगवान धनवंत्रि को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने छह दिवसीय आयुर्वेद दिवस समारोह का भी आगाज किया। आयुष निदेशालय ने पहले से ही पोषण के लिए आयुर्वेद विषय पर अभियान शुरू किया है।

केंद्रीय मंत्री को इस मौके पर स्थानीय खाने के बारे में भी बताया गया। मंत्री ने इस मौके पर आयुष अस्पताल में ओपीडी और आइपीडी में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने इन मरीजों के इलाज में होने वाली प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के प्रागंण में हरीतकी वृृक्ष भी लगाया। उन्होंने हर्बल गार्डन का भी निरीक्षण किया। आयुष निदेशालय ने इस गार्डन का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि आयुष हेल्थ और वेलनेस सेंटरों में इसी प्रकार के हर्बल गार्डन आयुष का मुख्य भाग हैं।इस मौके पर आयुष निदेशक डा. मोहन सिंह, अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राजेश्वर सिंह चाढ़क, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. वंदना डोगरा, डा. राकेश कुमार रैना, डा. अरुणा भट, डा. सुरेश कुमार, डा. रविंद्र कुमार पंडिता भी केेंद्रीय मंत्री के साथ मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी