Jammu Kashmir: डीडीसी चेयरपर्सन की 20 में से 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

राज्य चुनाव आयुक्त ने सोमवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) में चेयरपर्सन की सीटें आरक्षित करने के आदेश जारी किए। कुल बीस पदों में से महिलाओं के लिए छह सीटें आरक्षित की गई हैं।इनमें एक सीट अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित है

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:29 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:29 PM (IST)
Jammu Kashmir: डीडीसी चेयरपर्सन की 20 में से 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
कुल बीस पदों में से महिलाओं के लिए छह सीटें आरक्षित की गई हैं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : राज्य चुनाव आयुक्त ने सोमवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) में चेयरपर्सन की सीटें आरक्षित करने के आदेश जारी किए। कुल बीस पदों में से महिलाओं के लिए छह सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें एक सीट अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित है, जबकि अनुसूचित जाति के दो और अनुसूचित जनजाति के लिए दो सीटें आरक्षित की गई है।

चुनाव आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार अनुसूचित जाति और जनजाति की जनसंख्या को आधार बनाकर ही चेयरपर्सन के पद आरक्षित किए गए है। अगर निर्धारित आरक्षित चेयरपर्सन पदों को लेकर किसी को आपत्ति हो तो वे आयोग के पास तीस जनवरी तक संपर्क कर सकता है।

सीटों का ब्यौरा: अनंतनाग :अनुसूचित जनजाति बांडीपोरा : ओपन बारामुला : महिला बडग़ाम : ओपन डोडा : ओपन गांदरबल : महिला जम्मू : अनुसूचित जाति कठुआ : ओपन किश्तवाड़ : महिला कुलगाम : ओपन कुपवाड़ा : ओपन पुंछ : अनुसूचित जनजाति महिला पुलवामा : ओपन राजौरी : अनुसूचित जनजाति रामबन : महिला रियासी : ओपन सांबा : ओपन शोपियां : महिला श्रीनगर : ओपन ऊधमपुर : अनुसूचित जाति

chat bot
आपका साथी