Poonch Road Accident: पुंछ में यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच यात्री हुए घायल

पुंछ जिला में आज सुबह यानि शुक्रवार को एक यात्री वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पुंछ के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अलबत्ता सभी यात्रियों की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 01:35 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 01:35 PM (IST)
Poonch Road Accident: पुंछ में यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच यात्री हुए घायल
पुंछ जिला में शुक्रवार को एक यात्री वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच यात्री घायल हो गए।

जम्मू, जेएनएन। पुंछ जिला में आज सुबह यानि शुक्रवार को एक यात्री वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए  पुंछ के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अलबत्ता सभी यात्रियों की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जाजानकारी के अनुसार, पुंछ जिला के मंडी से पुंछ की ओर से जाते हुए शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब एक यात्री वाहन (कैंटर) नंबर जेके02वी-8466 चंदक स्थित क्रिस्ट स्कूल स्थित के समीप पहुंचते ही वाहन चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा इससे यात्री वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें वाहन में सवार पांच यात्री घायल हो गए। इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए और वाहन के अंदर फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेस की मदद से तुरंत पुंछ के जिला अस्पताल में ले जाया गया।  पांच घायलों की पहचान 50 वर्षीय आशिक हुसैन पुत्र शब्बीर हुसैन निवासी सथरा, 35 वर्षीय मोहम्मद जावेद पुत्र अब्दुल खालिद निवासी गुरसाई, 22 वर्षीय वली मोहम्मद पुत्र मोहम्मद शेख निवासी अजमाबाद, 18 वर्षीय मोहम्मद इकबाल पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी दारा दुलियां और 17 वर्षीय मोहम्मद शब्बीर पुत्र मोहम्मद असलम निवासी खनेतर के रूप में हुई है। 

यहां यह बता दें कि गत 28 दिसंबर को जिला पुंछ में एक टाटा सूमो नंबर जेके12बी-1646 के सुंदरी नाले के समीप पहुंचने पर चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन वाहन 16 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इससे वाहन में चालक समेत 9 यात्री घायल हो गए थे। इन घायलों को पुंछ जिला के मंडी स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था।

chat bot
आपका साथी