Dengue: जम्मू-कश्मीर में डेंगू के 42 नए मामले दर्ज, मरीजों की संख्या बढ़कर 1289 हुई

स्टेट मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से डेंगू के मामलों में कमी जरूर है लेकिन अभी भी औसतन हर दिन तीस से पचास मामले आ रहे हैं। जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित है। साठ फीसद मामले इसी जिले से हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 08:39 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 08:39 PM (IST)
Dengue: जम्मू-कश्मीर में डेंगू के 42 नए मामले दर्ज, मरीजों की संख्या बढ़कर 1289 हुई
जम्मू, कठुआ, ऊधमपुर और सांबा जिले ही सबसे अधिक प्रभावित हैं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में डेंगू के मामले अभी आना जारी हैं। वीरवार को 42 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसे मिलाकर अब तक कुल 1289 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। जम्मू, कठुआ, ऊधमपुर और सांबा जिले ही सबसे अधिक प्रभावित हैं। सरकार के सभी प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं।

स्टेट मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से डेंगू के मामलों में कमी जरूर है लेकिन अभी भी औसतन हर दिन तीस से पचास मामले आ रहे हैं। जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित है। साठ फीसद मामले इसी जिले से हैं। इस जिले में पीड़ितों की संख्या साढ़े सात सौ के पार हो गई है। वहीं कठुआ जिले में भी डेंगू पीड़ितों की संख्या दो सौ से अधिक है। इसी तरह सांबा और ऊधमपुर जिलों में भी मामले आ रहे हैं।

स्टेट मलेरिया विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू के मामले तापमान कम होते ही कम होना शुरू हो जाते हैं। डेंगू मच्छर न पनपे इसके लिए फागिंग अभियान चल रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। केंद्र से आए विशेषज्ञ डा. महेश कौशिक भी प्रशासन को डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कह चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी